Dehradun: मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं आप नेता रविंद्र आनंद ने एक बयान जारी कर बस्तियों के नियमितीकरण को लेकर भाजपा पर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया
उन्होंने कहा कि 5 साल पूर्व नगर निगम चुनाव से ठीक पहले भाजपा सरकार ने जनता के साथ यह वादा किया था कि वह उनके आशियाने उजाड़ने नहीं देंगी और सबको मालिकाना हक मिलेगा, लेकिन वोट लेने के बाद भाजपा अपने वादे से पूरी तरह मुकर गई और पल्ला झाड़ते हुए अपनी नाकामी का ठीकरा कोर्ट पर फोड़ दिया ।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सच में जुमला पार्टी है इसलिए जनता को आए दिन नए-नए जुमले देती रहती है लेकिन जब जनता को कुछ देने की बारी आती है तो खुद कुछ ना करते हुए मामले में हिलाहवाली करती है उन्होंने निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि गामा ने उस वक्त जनता का वोट लूटने के लिए जनता से झूठे वादे किए एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी जनता को गुमराह किया एवं उसके साथ विश्वास घात किया है ।
बस्तियों के नियमितीकरण को लेकर भाजपा पर जनता के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया-Newsnetra

Leave a comment
Leave a comment



