By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सत्यमेव जयते सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक – गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सत्यमेव जयते सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक – गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

सत्यमेव जयते सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक – गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/07/22 at 9:48 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
image editor output image1526716663 1721397287851
SHARE


सत्यमेव जयते सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक – गरिमा मेहरा दसौनी-Newsnetra

उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया। दसौनी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आज के फैसले से देश की न्याय प्रणाली के प्रति अगाध विश्वास और प्रगाढ़ हो गया , सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले को सदियों तक याद किया जाएगा।करोड़ों करोड़ हिंदुस्तानियों की भावनाओं को आहत करने वाला उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकार का तुगलकी फरमान मुंह के बल गिर गया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद जिस तरह से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने का आदेश दिया था वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। दसौनी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने बता दिया कि भारत देश संविधान और कानून से चलेगा सरकारों को देश के सामाजिक ताने-बाने और समरसता के साथ खिलवाड़ का अधिकार नहीं दिया जाएगा ।
दसोनी ने कहा कि यह देश सर्वधर्म समभाव का देश है, यह देश वसुधैव कुटुंबकम का देश है, यह देश भाईचारे का देश है, इसके सामाजिक ताने-बाने के साथ छेड़खानी का प्रयास भी पाप है।
दसौनी ने कहा कि कुछ कुत्सित और संकीर्ण मानसिकता के लोगों के द्वारा देश की गंगा-जमुना तहजीब को नष्ट करने का प्रयास था,हमारे देश में ऐसी विभाजनकारी सोच  का बहिष्कार होना बहुत जरूरी था।
गरिमा ने कहा कि हमारा संविधान इस बात की गारंटी हर नागरिक को देता है कि उसके साथ धर्म जाती या भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं होगा। भारतीय जनता पार्टी की सरकारें लगातार हमारे देश की एकता और अखंडता पर चोट करने के साथ ही हमारे लोकतंत्र और संविधान को भी गहरा आघात पहुंचा रही हैं।  दसौनी ने कहा कि कांवड़ यात्रा महादेव शिव शंकर को उत्तराखंड से ले जाए गए गंगाजल से स्नान के लिए होता है, लेकिन कुछ धर्म के स्वयं भू ठेकेदार भोलेनाथ के विराट स्वरूप को समझ ही नहीं पाए। क्या गरीब के पेट पर लात मारने वाले ऐसे आदेश से महादेव कभी प्रसन्न होंगे?
  दसौनी ने पूछा क्या बादाम , अखरोट तथा खजूर इत्यादि पर भी लिखवा दिया जाए हिंदू या मुसलमान?
क्या फ़िरोज़ाबाद की चूड़ियों पर भी लिखा जाएगा हिंदू या मुसलमान ?
क्या बनारस की साड़ी और भदोही के क़ालीन पर भी लिखा जाएगा हिंदू या मुसलमान ?
क्या नाई , गेराज , टेलर इत्यादि के दुकान पर भी लिखना होगा हिंदू या मुसलमान ?
मटन , चिकन , कवाब और बिरयानी किससे ख़रीदे जाएंगे ?
वैसे दुकान तथा ठेले पर नाम और धर्म लिखने का शिगूफ़ा इसलिए छोड़ा गया है की सब लोग इसी में उलझ जाएं
और
महंगाई , बेरोज़गारी , आत्महत्या, बलात्कार , अपराध , भ्रष्टाचार , चीन का लंका , बर्बाद अर्थव्यवस्था तथा अर्थनीति , संघ और भाजपा सरकार की अयोग्यता तथा नाकामी और उनके विवाद पर सवाल तथा चर्चा बंद कर दे ।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन यात्रा की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 12 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra

जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra

गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में बिक रही नौकरियां, बिना टेंडर चहेतों को मिल रहे काम-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, सत्यमेव जयते सर्वोच्च न्यायालय का फैसला ऐतिहासिक - गरिमा मेहरा दसौनी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 5 5
चारधाम यात्रा के बाद शीतकालीन यात्रा की तैयारी, श्रद्धालुओं का बनेगा ऑनलाइन रिकॉर्ड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 12, 2026
Aaj ka Rashifal 12 November 2026
Aaj ka Rashifal 12 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 12, 2026
feature image 35
जेनी प्रकरण पर हरक सिंह रावत का पलटवार, बोले- अंकिता भंडारी हत्याकांड से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही BJP-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 34
जेनी ने असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से की मुलाकात, हरक सिंह रावत पर लगाए गए आरोपों को बताया निंदनीय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 33
गणेश गोदियाल का धामी सरकार पर हमला, बोले- प्रदेश में बिक रही नौकरियां, बिना टेंडर चहेतों को मिल रहे काम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
feature image 32
उत्तराखंड भाषा संस्थान को 26 साल बाद भी नहीं मिला अपना भवन, गैरसैंण से देहरादून तक सिर्फ जमीन की तलाश!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?