By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Chardham Yatra 2024 : उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का ऐतिहासिक आगमन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Chardham Yatra 2024 : उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का ऐतिहासिक आगमन-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

Chardham Yatra 2024 : उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का ऐतिहासिक आगमन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/14 at 10:01 AM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
youtube.03 13 12 07.Still013
SHARE

Chardham Yatra 2024 : उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का ऐतिहासिक आगमन-Newsnetra

  • चारधाम यात्रा के नए आयाम और प्रतिमान
  • गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में अब तक 14 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहॅुचे।
  • दोनों धामों में यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि, दैनिक औसत का नया रिकॉर्ड कायम
  • शासन-प्रशासन के द्वारा यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान
  • जिलाधिकारी ने यात्रा के अंतिम दोंर में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए अधिकारियों को तत्परता से जुटे रहने के निर्देश दिए

रिपोर्ट -दीपक नौटियाल 

उत्तरकाशी जिले में इस बार की चारधाम यात्रा नित नए आयाम और प्रतिमान स्थापित करने की तरफ अग्रसर है। गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में इस यात्राकाल में अभी तक चौदह लाख से अधिक श्रद्धालुओं का आगमन हो चुका है। चारधाम यात्रा के सुचारू और सुव्यस्थित संचालन के फलस्वरूप इन दोनों धामों में निरंतर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होने से यात्रियों का दैनिक औसत अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड स्तर पर पहॅुच गया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

आज यमुनोत्री व गंगोत्री में 4804 श्रद्धालुओं का पदार्पण होने के साथ ही इस यात्राकाल में इन दोनों धामों में पहॅुचने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या 1402360 हो गई है। यमुनोत्री धाम में आज 2109 श्रद्धालुओं के आगमन के साथ यहां इस बार कुल संख्या 654101 तीर्थयात्री आ चुके हैं। गंगोत्री में आज 2695 तीर्थयात्रियों का आगमन होने के साथ ही इस यात्राकाल में कुल 748259 श्रद्धालुओं का पदार्पण हो चुका है।

youtube.03 13 40 22.Still014
अक्षय तृतीया के पर्व पर गत 10 मई को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के बाद से वर्तमान यात्राकाल के 156 दिन पूरे हो चुके हैं। आंकड़ों के आधार पर इस साल इन दोनों धामों में प्रतिदिन औसतन 8989.49 तीर्थयात्रियों को आगमन हुआ है। गत वर्ष इन दोनों धामों पर 1640418 यात्री आए थे जो इससे पहले के सालों की तुलना में सर्वाधिक संख्या थी। गत वर्ष यमुनोत्री मे 208 दिन एवं गंगोत्री में 207 दिन का यात्राकाल रहा और इन दोनों धामों में पहॅुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या का दैनिक औसत 7905.63 था। यात्रा के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस साल इन दोनों धामों पर प्रतिदिन पहॅुचने वाले तीर्थयात्रियों का औसत आंकड़ा सर्वकालिक उच्च माना जा रहा है।
इस साल के अभी तक के 156 दिनों के यात्राकाल के आंकड़ों की तुलना पिछले साल की समान अवधि से करने पर भी यात्रियों की संख्या में हुई उल्लेखनीय वृद्धि की तस्वीर साफ नजर आती है। गत वर्ष 22 अप्रैल 2023 को यात्रा प्रारंभ होने के बाद 156 दिनों के दौरान गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 1381809 श्रद्धालुओं का पदार्पण हुआ था और 10 मई से 13 अक्टूबर तक 1283155 यात्री आए थे। इस प्रकार पिछले साल की तुलना में इस साल यात्रियों की संख्या में यात्राकाल के शुरूआती 156 दिनों में 20551 तथा 10 मई से 13 अक्टूबर की अवधि के भीतर 119205 की वृद्धि दर्ज की गई है।
शासन-प्रशासन के द्वारा इस यात्राकाल में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ ही यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू संचालन पर विशेष ध्यान दिया गया। बरसात के दौरान यात्रा मार्गों को यातायात हेतु सुचारू बनाए रखने के लिए बड़े पैमाने पर मशीनों और अन्य संसाधनों की तैनाती करने के साथ ही सड़कों को निरंतर खुला रखने के दिन-रात प्रयास किए गए। अनेक स्थानों पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अवरूद्ध सड़कों को तत्परता से खोले जाने के फलस्वरूप इस बार कभी भी पूरे दिन के लिए कोई भी सड़क अवरूद्ध नहीं रही। जिससे श्रद्धालुजनों की राह आसान बनी रही और उन्होंने धामों तक सुगमतापूर्वक व सुविधाजनक ढंग से तीर्थाटन का पुण्य अर्जित किया।
परंपरानुसार शीतकाल के आगमन पर गंगोत्री मंदिर के कपाट आगामी 2 नवंबर को अन्नकूट पर्व पर बंद हो जाएंगे और यमुनोत्री मंदिर के कपाट भाईदूज के पर्व आगामी 3 नवंबर को बंद होंगे। इस प्रकार अब गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए 21 दिन और यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए 22 दिन का यात्राकाल शेष रह गया है। श्राद्धपक्ष एवं नवरात्रि संपन्न होने के बाद इन दोनों धामों इस यात्राकाल के अंतिम दौर में भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के पहॅुंचने की संभावना है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यात्रा व्यवस्था से जुड़े विभागो व संगठनो को यात्राकाल के अंतिम दौर में यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए तत्परता से जुटे रहने तथा यात्रा को सुगम, सुरक्षित व सुव्यस्थित ढंग से संचालित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं

youtube.03 13 12 07.Still013 youtube.03 12 28 14.Still011 youtube.03 12 14 17.Still012 youtube.03 11 56 12.Still010 youtube.03 11 03 05.Still009 WhatsApp Video 2024 10 14 at 08.46.55 e129de79.mp4.00 00 00 00.Still001 WhatsApp Video 2024 10 14 at 08.46.52 d5de7ab7.mp4.00 00 07 17.Still001

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों का ऐतिहासिक आगमन, Chardham Yatra 2024, newsnetra, उत्तरकाशी में चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?