By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: विरासत महोत्सव: शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सरताज मनोज तिवारी के नाम रही-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > विरासत महोत्सव: शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सरताज मनोज तिवारी के नाम रही-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरमनोरंजन

विरासत महोत्सव: शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सरताज मनोज तिवारी के नाम रही-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/25 at 11:21 PM
News Netra Admin
Share
12 Min Read
IMG 20241025 WA0087
SHARE

विरासत महोत्सव: शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सरताज मनोज तिवारी के नाम रही-Newsnetra


और हजारों लोगों के पांव थिरके मनोज तिवारी के भोजपुरी गीतों पर


नन्हे हाथों की मासूम कलाकारी में दिखाई दी खूबसूरत दुनिया की तस्वीर


विरासत महोत्सव में आयोजित हुई ड्राइंग प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कलाकारी का बेहतरीन प्रदर्शन कर किया सभी को आश्चर्यचकित



आज की सांस्कृतिक संध्या में छा गया सितार वादन मेहताब अली नियाजी का ‘जादू’

img 20241025 wa00842275451586106986676
img 20241025 wa00857566385653463113412



   देहरादून- 25 अक्टूबर 2024-  विरासत महोत्सव में आज शुक्रवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने कला प्रदर्शनी के माध्यम से अपने-अपने हुनर का अपने-अपने मासूम हाथों से शानदार एवं बेहतरीन प्रदर्शन करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया I खास बात यह रही कि स्कूली बच्चों द्वारा प्रदर्शित की गई ड्राइंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जिस प्रकार से अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया, उसमें दुनिया भर की खूबसूरत तस्वीरों को कागजों पर उकेरा गया

img 20241025 wa0079757672337515064318
img 20241025 wa00803278662963694850987




      विरासत महोत्सव के आज ग्यारहवें दिन सुबह की शुरुआत इन्हीं स्कूली बच्चों की कला प्रतियोगिता के साथ हुई, जिसमें भिन्न-भिन्न स्कूलों के 200 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया I प्रतियोगिता में हिस्सेदार बनने वाले स्कूलों के नाम क्रमशः दून इंटरनेशनल स्कूल, दून सरला एकेडमी, द दून गर्ल्स स्कूल, सेंट कबीर एकेडमी, केंद्रीय विद्यालय हाथी बड़कला, आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेनटाउन, गुरु नानक एकेडमी,श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बालावाला, हिल फाउंडेशन स्कूल, द टोंस ब्रिज स्कूल, सेंट जटस स्कूल, पाइन हॉल स्कूल आदि शामिल रहे I बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से कागज के पन्नों पर घर बनाए गांव में खुशहाल जिंदगी के खूबसूरत मकान बने विरासत का महल बनाया बिटिया की तस्वीर बनाई I

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20241025 wa00884835870655849064815
img 20241025 wa00904992583745965814096
img 20241025 wa00833793002812656573087


‘विरासत’ में आज की दोपहर रही ‘अद्भुत दोपहर’

स्कूली बच्चों की मानसिक कसरत के साथ हुई “खजाने की खोज”

विरासत महोत्सव में आज की दोपहर बहुत ही रोचक, आकर्षक एवं मानसिक कसरत वाली दोपहर के रूप में दर्ज होने के साथ अनोखे अंदाज वाली भी साबित हुई है I क्योंकि ‘खजाने की खोज’ के लिए भिन्न-भिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं की मानसिक अथवा दिमागी कसरत प्रत्यक्ष रूप से देखी और  परखी गई I विरासत के हिस्से के रूप में आयोजित एक रोमांचक खजाने की खोज में सभी छात्र उत्सुकता भरे जोश को लेकर शामिल हुए। इस खोज में छह छिपे हुए चिट शामिल थे, जिनमें से प्रत्येक को विभिन्न स्टालों में रखा गया था, जिससे प्रतिभागियों के लिए उत्साह के साथ-साथ चुनौती भी बढ़ गई थी। दून इंटरनेशनल स्कूल और श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) स्कूल, बालावाला दोनों के छात्रों ने इस गतिविधि में भाग लिया और शानदार टीमवर्क और उत्साह दिखाया।

img 20241025 wa00925247034256457125241
img 20241025 wa00943198917863838260437
img 20241025 wa00936808529061458691542





     दून इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कैंपस की टीम विजयी हुई, जिसने सभी छिपे हुए सुरागों को सफलतापूर्वक खोज निकाला और सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी जीत का जश्न खुशी के साथ मनाया I



विरासत महोत्सव की संध्या का आज विधिवत शुभारंभ करने वाले मुख्य अतिथि ओएनजीसी के सीवीओ रंजन प्रकाश ठाकुर रहे I उन्होंने  पूर्व विदेश सचिव, भारत सरकार श्री श्याम सरन के साथ विरासत की संध्या का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया I



आज की सांस्कृतिक संध्या में छा गया सितार वादन मेहताब अली नियाजी का ‘जादू’



आज सांस्कृतिक संध्या में खूबसूरत सितार वादन कार्यक्रम हुआ I इस सितार वादन को मेहताब अली नियाजी ने अपनी उंगलियां व सुर कंठ से प्रदर्शित करके सभी आए हुए मेहमानों का दिल मोह लिया I विरासत में आज की संध्या की शुरुआत मशहूर विख्यात सितार वादक मेहताब अली नियाजी की शानदार प्रस्तुति के साथ हुई I मुख्य मंच पर आज की महफिल के खास मेहमान बने मेहताब अली नियाज़ी ने प्रतिभाशाली तबला वादक पंडित शुभ महाराज के साथ मिलकर राग शुद्ध से अपनी प्रस्तुति शुरू की। सितार के कोमल स्वर तबले की लयबद्ध थाप के साथ खूबसूरती से मिश्रित हुए, जिससे एक शांत और आकर्षक माहौल विरासत की महफिल में बना।



मेहताब अली नियाज़ी प्रसिद्ध भिंडी बाज़ार घराने से हैं। अपने पिता कुशल सितार वादक उस्ताद मोहसिन अली खान द्वारा सितार की दुनिया में प्रवेश पाने वाले मेहताब ने 4 साल की छोटी सी उम्र में अपने पिता और भिंडी बाज़ार घराने के प्रतिष्ठित हारमोनियम वादक उस्ताद वज़ीर अली कादरी के मार्गदर्शन में सीखना शुरू कर दिया था। उन्होंने पंडित बिरजू महाराज जी के जन्मदिन समारोह के दौरान 6 साल की उम्र में अपना पहला प्रदर्शन किया। उन्होंने 2016 में संगीत नाटक अकादमी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता, मुख्य बात यह है कि उनकी सितार वादन वाली सांस्कृतिक यात्रा उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरी हुई है। उन्होंने सफल अंतर्राष्ट्रीय संगीत कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उल्लेखनीय प्रदर्शनों में कोलकाता में बंगाल फाउंडेशन, बैंगलोर में भूमिजा ट्रस्ट, बनारस में संकट मोचन और गुरु पूर्णिमा के दौरान तबला वादक उस्ताद अल्लाह रक्खा खान साहब को श्रद्धांजलि शामिल हैं। इंडिया टुडे के अगले 100 अचीवर्स में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त भी हैं। वह 2019, 2020 और 2022 में प्रतिष्ठित षणमुखानंद फेलोशिप पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। उनकी महत्वपूर्ण उपस्थिति और प्रभावशाली संगीतमयता को 2023 में इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में प्रस्तुत करने के लिए निमंत्रण के साथ स्वीकार किया गया। सितार वादक महताब अली नियाजी ने आज की विरासत में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर अपनी सुनहरी, आकर्षक और लोगों का दिल छू लेने वाली छाप छोड़ दी है I





शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सरताज मनोज तिवारी के नाम रही



और हजारों लोगों के पांव थिरके मनोज तिवारी के भोजपुरी गीतों पर





विरासत की महफिल में आज एक ऐसी शख्सियत के दर्शन करने का भी सौभाग्य विरासत के सभी मेहमानों को प्राप्त हुआ, जो भोजपुरी गायक भी हैं और अभिनेता भी होने के साथ-साथ एक विख्यात राजनीतिज्ञ भी हैं I उनके दिए गए हर पल आज सभी के लिए यादगार बन गए I ऐसी शख्सियत का नाम है मनोज तिवारी I आज मनोज तिवारी के भोजपुरी गीत-चदरिया झीनी रे झीनी…..झीनी रे झीनी  पर मस्त होकर जमकर झूमे लोग I भोजपुरी के मशहूर गायक मनोज तिवारी ने संध्या में चार चांद पर चार चांद लगा दिए I उनके भोजपुरी गीत विरासत के मेहमानों के लिए बहुत ही पसंदीदा बने I  प्रसिद्ध कलाकार मनोज तिवारी के भोजपुरी कई गीत आकर्षक प्रस्तुति के साथ मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। निमिया के डाल मईया लावेली झुलुहवा हो की झूली रे झूली…अरे, अइसन मनोहर, मंगल मूरत सुहावन, सुंदर सूरत हो, ए राजा जी…ए राजा जी…ए राजा जी, एकरे त रहल… के साथ  बिहार के लोकप्रिय पर्व छठ के ऊपर भी..  हे छठी मैया.. गाना गया I ठंडो रे ठंडो, मेरा पहाड़े की हवा ठंडी, पाणी ठंडो..ठंडो रे ठंडो, मेरा पहाड़े की हवा ठंडी, पाणी ठंडो…. पहाड़ी गाना गया।

उनके साथ संगीतकारों की एक कुशल टीम ने साथ दिया I संगीतकार बैंजो पर शंकर वर्मा, कीबोर्ड पर बबलू आलम, पैड पर वीरेंद्र श्रीवास्तव, पर्क्यूशन और टीम मैनेजर प्रभुनाथ राय दधी तबला पर, ज्ञान मिश्रा ढोलक पर, मोतीलाल शर्मा कोरस पर, वायरल विकास और लालू प्रसाद रहे I





जाने माने मनोज तिवारी मनोरंजन उद्योग और भारतीय राजनीति दोनों में एक प्रमुख व्यक्ति हैं, जिन्हें गायक, अभिनेता और राजनीतिज्ञ के रूप में उनके बहुमुखी योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने शुरुआत में अपने भोजपुरी संगीत के माध्यम से व्यापक पहचान हासिल की I”रिंकिया के पापा” जैसे हिट गानों के साथ एक घरेलू नाम बन गए, जिसने पूरे भारत में भोजपुरी संगीत को लोकप्रिय बनाने में मदद की। उनकी संगीत की सफलता ने उनके अभिनय करियर का मार्ग प्रशस्त किया, जहाँ उन्होंने कई भोजपुरी फ़िल्मों में अभिनय किया, जिसने भोजपुरी फ़िल्म उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मनोरंजन के लिए एक स्वाभाविक स्वभाव के साथ, तिवारी के प्रदर्शन ने दर्शकों के साथ गहराई से प्रतिध्वनित किया I विशेष रूप से उत्तरी भारत में जहाँ उनके गीत और फ़िल्में एक सांस्कृतिक घटना बन गईं। मनोरंजन से राजनीति में बदलाव करते हुए मनोज तिवारी ने संसद सदस्य के रूप में भी काम किया है I अपने बहुमुखी करियर के माध्यम से जनता से जुड़ने के लिए विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक कारणों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। एक प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार से एक सम्मानित राजनीतिक व्यक्ति तक का उनका सफर उनकी विविध प्रतिभाओं और उनकी सांस्कृतिक विरासत से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है।







विरासत महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था व अच्छा वातावरण संतोषजनक होने की हो रही सराहना



सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी है प्रशंसनीय



रिच संस्था की ओर से ओएनजीसी के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित हो रहे विशाल विरासत महोत्सव-2024 के आकर्षक एवं भव्य आयोजन में जहां प्रतिदिन उत्साह पूर्वक हजारों की संख्या में विरासत के मेहमान बनकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहुंचकर पूर्ण आनंद ले रहे हैं, वही सांस्कृतिक हस्तियों की शानदार प्रस्तुतियों की यादगार वाली कीमती धरोहरों को भी अपने मन मस्तिष्क व दिलों में लेकर जा रहे हैं I यही नहीं, विरासत की शानदार महफिल में अब तक आ चुके लाखों की संख्या में सभी मेहमान इस बात को लेकर संतुष्ट नजर आए हैं कि विरासत महोत्सव की व्यवस्था में ओएनजीसी प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस,खास तौर से महिला पुलिस तथा आयोजन करने वाली रिच संस्था की टीम सुरक्षा व्यवस्था तथा अनुशासित वातावरण को बनाए रखने में अब तक पूरी तरह से सफलतम साबित होती आई है I विरासत महोत्सव के प्रथम आयोजन से लेकर आज ग्यारहवें दिन के आयोजन का कार्यक्रम सफलतम एवं पूर्ण होने तक पुलिस प्रशासन का सहयोग एवं उनकी चाक चौबंद व्यवस्था संतोष जनक रूप में दर्ज हुई है I इस दौरान विरासत के आयोजन में क्योंकि महिलाओं, युवतियां की संख्या विरासत के बतौर मेहमान के रूप में काफी अधिक प्रतिदिन हुई है, तो इसी को मद्देनजर रखकर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई ड्यूटी भी संतोषजनक दर्ज हुई है I वास्तव में इसके लिए ओएनजीसी प्रशासन, पुलिस प्रशासन और रिच संस्था निश्चित रूप से बधाई की पात्र है

img 20241025 wa01121474792897032008431
img 20241025 wa01102144993543523074548
img 20241025 wa01115373121085014332369
img 20241025 wa01083125182029149629463
img 20241025 wa01091112171069839146695
img 20241025 wa01064929856115691861539
img 20241025 wa0103316703900845965687
img 20241025 wa01058117862182374599265
img 20241025 wa01077925932733916444095
img 20241025 wa01044556589211525319069
img 20241025 wa01017968271544172847119
img 20241025 wa01024845905705789641730
img 20241025 wa00991335425552005247207
img 20241025 wa00988833651434766488383
img 20241025 wa01005599821780419310433
img 20241025 wa00955456674309099252285
img 20241025 wa00963694394170183786963
img 20241025 wa00977537632619352549644
img 20241025 wa00928658949942396975151
img 20241025 wa00941399954658664158388
img 20241025 wa00931364311329431406105
img 20241025 wa00918959630120755187988
img 20241025 wa00909035564105659600664
img 20241025 wa00872507320138458236401
img 20241025 wa00895684159714399663964
img 20241025 wa00862707911488091684694
img 20241025 wa00881873336057677538916
img 20241025 wa00853890783388838457440
img 20241025 wa00811792556267109688387
img 20241025 wa00824843615355329889911
img 20241025 wa00847621398461035379825
img 20241025 wa00832637276687213540180
img 20241025 wa00765407500837411385875
img 20241025 wa00792225991243148978810
img 20241025 wa00804841401714218043502
img 20241025 wa00774810191385128656459





अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – विकास कुमार- 8057409 636

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra

दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, विरासत महोत्सव: शुक्रवार की सांस्कृतिक संध्या लोकप्रिय भोजपुरी गीतों के माने जाने वाले सरताज मनोज तिवारी के नाम रही
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

police b2b89470385be496b35234220a58cdd4
कलियर में रेन बसेरे में ठहरे परिवार की 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, लापता होने के बाद बदहवास हालत में लौटी; आरोपी की तलाश तेज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 7, 2026
Screenshot 2026 10 07 214218
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ यात्रा की शुरुआत में ही हंगामा, कांग्रेस नेताओं के समर्थक भिड़े; जमकर चले लात-घूंसे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
harasha ravata oura kamara salja 6d9cc97312e25458034c8da394380af6
दिल्ली नहीं पहुंच पाए हरीश रावत, कुमारी सैलजा से टली मुलाकात; धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा पर देना था स्पष्टीकरण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?