By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने विद्युत क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि -Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने विद्युत क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि -Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने विद्युत क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि -Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/28 at 7:22 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20241028 WA0024
SHARE

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने विद्युत क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि -Newsnetra


ऋषिकेश:28-10-2024: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारत की विद्युत उत्पादन क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। टीएचडीसी, सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न (शेड्यूल-A) कंपनी है। निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर.के. विश्नोई ने इस उपलब्धि पर जानकारी देते हुए बताया कि 1320 मेगावाट के खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (KSTPP) की इकाई-1, राष्ट्रीय ग्रिड के साथ 28 अक्टूबर, 2024 को सफलतापूर्वक समन्वयित हो गई। उन्होंने कहा कि यह क्षण टीएचडीसी की थर्मल पावर क्षेत्र में प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। तेल समन्वय के कुछ ही घंटों के भीतर कोयला फायरिंग की प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूरी हो गई। खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए श्री विश्नोई ने कहा कि यह उपलब्धि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के थर्मल पावर क्षेत्र के विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि इकाई-1 का समन्वय केवल एक तकनीकी उपलब्धि ही नहीं है, बल्कि यह भारत की विद्युत उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी है। इस विशेष अवसर पर श्री भूपेंद्र गुप्ता, निदेशक (तकनीकी) ने परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस उपलब्धि के साथ खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट, विद्युत आपूर्ति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाना शुरू कर देगा। उन्होंने कहा कि इसकी मदद से नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के परिवर्तनशील होने की स्थिति में और अत्यधिक मांग के समय निरंतर और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।


टीएचडीसी का थर्मल पावर क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले हुआ रणनीतिक प्रवेश, इसकी मौजूदा नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का पूरक है। यह संतुलित और किफायती ऊर्जा पोर्टफोलियो राष्ट्र की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। निगम, पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने और स्वच्छ ईंधन विकल्पों की खोज के लिए उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसका उद्देश्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करना है। खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की इकाई-1 का समन्वय टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की कुल ऊर्जा उत्पादन क्षमता को बढ़ाता है और कंपनी की ऊर्जा पोर्टफोलियो को मजबूत करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर श्री कुमार शरद, कार्यपालक निदेशक (परियोजना), श्री आर.एम.दुबे, महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल), और श्री बी.के.साहू, महाप्रबंधक (ओ.एंड.एम.) सहित निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


साथ ही इस अवसर पर श्री एम.के. आस्थाना, कार्यपालक निदेशक (एनटीपीसी परामर्श) के नेतृत्व में एनटीपीसी की परामर्श टीम के साथ-साथ बीएचईएल, एलएमबी, एसटीईएजी, और जीई सहित विभिन्न एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।


टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ऊर्जा उत्पादन में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और भारत के लिए किफायती और विश्वसनीय ऊर्जा भविष्य मुहैया कराने में योगदान कर रहा है।

                               

डा. ए. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार)

img 20241028 wa00252824840193299813113
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra

सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra

उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra

उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक डेयरी किसानों को मिलेगा लाभ, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने तैयार की विशेष कार्ययोजन-Newsnetra

उत्तराखंड में 8 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने विद्युत क्षेत्र में हासिल की उपलब्धि
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

mahamamatha shama oura vathhayaka umasha kamara 6860616ba0f52aed66f11980aad945e3
मोहम्मद शमी ने उमेश कुमार को बताया भाई, बोले- ‘कोई मेरे परिवार में झगड़ा नहीं करा सकता’, साथ में खेला क्रिकेट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर स्पोर्ट न्यूज October 7, 2026
img 1454
सरकारी खरीद में गुणवत्ता से समझौता नहीं, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने बीआईएस मानकों के प्रभावी अनुपालन के दिए निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
img 1451 1
उत्तरकाशी को सीएम धामी की बड़ी सौगात, विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर और जिला अस्पताल का नाम गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
img 1444
उत्तराखंड के 2 लाख से अधिक डेयरी किसानों को मिलेगा लाभ, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने तैयार की विशेष कार्ययोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 7, 2026
img 1441 1
उत्तराखंड में 8 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
4dc4f03c 7d83 4631 888f 151b5effef81
उत्तरकाशी पहुंचे सीएम धामी का विजयपाल सजवाण ने किया स्वागत, विश्वनाथ-शक्ति कॉरिडोर और गोपाल रावत के नाम पर अस्पताल की घोषणा पर जताया आभार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?