By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में उच्च शिक्षा और उद्यमिता विकास हेतु सीएसआर की भूमिका पर विशेष कार्यशाला-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में उच्च शिक्षा और उद्यमिता विकास हेतु सीएसआर की भूमिका पर विशेष कार्यशाला-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा और उद्यमिता विकास हेतु सीएसआर की भूमिका पर विशेष कार्यशाला-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/02/24 at 9:28 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20250224 WA0024
SHARE

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा और उद्यमिता विकास हेतु सीएसआर की भूमिका पर विशेष कार्यशाला-Newsnetra

उत्तराखण्ड सरकार और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद के संयुक्त प्रयास से राज्य में उच्च शिक्षा और उद्यमिता विकास के लिए कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) की भूमिका पर एक विशेष कार्यशाला मुख्य सचिव सभागार में आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य सीएसआर के माध्यम से उच्च शिक्षा और उद्यमिता को सशक्त बनाना तथा संस्थागत सहयोग को प्रोत्साहित करना था।

img 20250224 wa00233166398512485368291


कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री, उच्च शिक्षा डॉ. धन सिंह रावत ने संबोधित करते हुए कहा कि, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का दायित्व, हम सभी का साझा दायित्व है। राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री जी के इस संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाने के लिए कार्य कर रही है। मंत्री उच्च शिक्षा ने समावेशी विकास के लिए वंचित वर्ग और समूहों पर विशेष ध्यान का आह्वान किया। मंत्री उच्च शिक्षा ने सी0एस0आर0 के माध्यम से दूरथ क्षेत्र के महाविद्यालयों और संस्थाओं को गोद लेकर विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, देवभूमि उद्यमिता योजना विद्यार्थी उद्यमिता का पहला, अनूठा और सबसे सफल माॅडल है। उन्होंने सभी सीएसआर संगठनों से राज्य के विकास की दिशा में उच्च शिक्षा विभाग के साथ जुडकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में सचिव, उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि, संस्थागत विकास के लिए भागीदारी और सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, सरकार की दृष्टि और प्रयासों के साथ सामाजिक विकास के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सी0एस0आर0 फंडिंग महत्वपूर्ण है जो मिसिंग लिंक्स को जोड़ने का कार्य करती है। डाॅ0 सिन्हा ने कहा कि, सामाजिक विकास में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। आइडिया को प्रोडक्ट में बदलने के लिए संस्थाओं को विशेष भूमिका निभानी होगी।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इस अवसर पर सी0एस0आर0, सदस्य सचिव, उत्तराखण्ड सरकार मनमोहन मैनाली ने कहा कि, उद्योगों की सप्लाई चेन के रूप में कार्य कर रही है उच्च शिक्षा विभाग की देवभूमि उद्यमिता योजना। इस तरह के प्रयास सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसके लिए सरकार की समस्त इकाईयां एक यूनिट की तरह काम कर रही हैं।

इस कार्यशाला में डॉ. रमन गुजराल, निदेशक (कॉर्पाेरेट परियोजनाएँ), भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद ने उद्यमिता शिक्षा और सीएसआर के योगदान पर चर्चा की।
डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, निदेशक (सरकारी परियोजनाएँ), भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद ने राज्य में चल रही देवभूमि उद्यमिता योजना पर एक विशेष प्रस्तुति देते हुए सी0एस0आर0 सहयोग की संभावनओं और आवश्यकता को रेखांकित किया।
कार्यशाला के दौरान सीएसआर और उच्च शिक्षा में सहयोग को लेकर एक खुली परिचर्चा भी आयोजित की गई। इसमें सीएसआर के माध्यम से शैक्षिक संस्थानों में शोध एवं बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने, कॉरपोरेट और शिक्षण संस्थानों के बीच साझेदारी, जिससे कौशल विकास कार्यक्रम एवं स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिले तथा सीएसआर निधियों का उपयोग स्टूडेंट स्टार्टअप्स एवं देवभूमि उद्यमिता योजना जैसी पहलों के लिए किये जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

कार्यशाला में रेल विकास निगम लिमिटेड के डी0जी0एम0 श्री ओ0पी0 मालगुड़ी, नाबार्ड के डी0जी0एम0 श्री भूपेन्द्र कुमार, संयुक्त राष्ट्र आधारित मल्टी लेटरल एजेन्सी से श्री आदर्श कालिया, भारतीय स्टेट बैंक के ए0 जी0 एम0 श्री पारितोष रायजादा, आई0डी0बी0आई0 से गौतम राज छिब्बर, एक्साइड इण्डस्ट्री से श्री धूम जिन्दल, एच0डी0एफ0सी0 से सीएसआर हेड सुश्री जेसिका, क्लस्टर हेड विद्याकान्त मिश्रा, एन0सी0डी0सी0 से अमित कुमार निगम, टी0एच0डी0सी0 से सुश्री सोनू चानू, श्री कुशाग्र मिश्रा, बजाज आॅटो से श्री सार्थ भाटिया, के0पी0एम0जी0 से श्री देवकी नन्दन ने खुली परिचर्चा में अपने संस्थान के योजनाओं के माध्यम से उच्च शिक्षा विभाग के उद्यमिता सहित अन्य पहलों में सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।

कार्यशाला का संचालन ब्योमकेश दूबे, उप सचिव, उच्च शिक्षा ने किया। कार्यशाला के समापन पर उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक, डॉ. अन्जु अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सीएसआर प्रतिनिधियों और शैक्षणिक संस्थानों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यशाला में अनु सचिव, श्री दीपक कुमार, संयुक्त निदेशक डाॅ0 ए0 एस0 उनियाल,सहायक निदेशक एवं सी0एस0आर0 डाॅ0 दीपक कुमार पाण्डेय, श्री अंजनी सिंह, श्री सुमित कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra

एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, उच्चतम ग्राउंडिंग अनुपात पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान-Newsnetra

हरदा की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर याद दिलाया पार्टी प्रोटोकॉल-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखंड में उच्च शिक्षा और उद्यमिता विकास हेतु सीएसआर की भूमिका पर विशेष कार्यशाला
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1377
देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 5, 2026
img 1366
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
img 1363
एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 5, 2026
img 1362
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, उच्चतम ग्राउंडिंग अनुपात पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
rfesoknfsdnkofd
हरदा की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर याद दिलाया पार्टी प्रोटोकॉल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
1200 675 27791032 thumbnail 16x9
हरिद्वार में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो समेत 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?