By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी का निरीक्षण किया-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी का निरीक्षण किया-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी का निरीक्षण किया-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/02/28 at 9:40 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1740758595120
SHARE

उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी का निरीक्षण किया-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान धाम झाझरा में आयोजित कार्यक्रम में नोबेल पुरस्कार विजेता, भारत रत्न स्वर्गीय डॉ. सी.वी. रमन को भावांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने  निर्माणाधीन साइंस सिटी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और साइंस म्यूजियम का अवलोकन भी किया।

fb img 17407585886729207067033354566658
fb img 17407585908692836281141853915462


मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून देश की पांचवी साइंस सिटी बन रही है, जो उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि साइंस सिटी हमारे राज्य को विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में भी एक ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम् भूमिका निभाएगी। राज्य सरकार द्वारा तकनीक और नवाचार के उपयोग से सरकारी सेवाओं को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। जहां हम आज प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक ओर साइंस और इनोवेशन सेंटर, लैब्स ऑन व्हील्स, जीएसआई डैशबोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट इनफार्मेशन सेंटर और स्टेम लैब्स के माध्यम से विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं, वहीं, रोबोटिक, ड्रोन, सेमी कंडक्टर और प्री-इनक्यूबेशन लैब की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण नवाचारों को भी बढ़ावा दे रहे हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fb img 17407586006625484400072137331519
fb img 1740758598620884302524396224913



मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी उन्नत तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भारत वैश्विक तकनीकी क्रांति में अग्रणी भूमिका निभा सके। ये सभी उपलब्धियां भारत को आत्मनिर्भर और विज्ञान-प्रधान राष्ट्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेक्नोलॉजी, डिजिटल गवर्नेंस, शोध एवं विकास, नई प्रौद्योगिकी तथा स्टार्टअप के अनुरूप इकोसिस्टम को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, हम प्रदेश में साइंटिफिक रिसर्च और लर्निंग को बढ़ावा देते हुए साइंस बेस्ड नॉलेज इकोनॉमी को भी मजबूत किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न सरकारी सेवाओं को ई-गवर्नेंस के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल द्वारा सरल और सुलभ बनाने का कार्य किया जा रहा है। नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन प्रमाणपत्र समेत कई सेवाएं डिजिटल रूप से उपलब्ध की जा रही है। यही नहीं, कृषि के क्षेत्र में भी किसानों को तकनीक से जोड़ने हेतु राज्य में स्मार्ट एग्रीकल्चर तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ऐसे डैशबोर्ड की शुरुआत की गई है जो चारधाम यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को पहले ही मौसम पूर्वानुमान से लेकर अपनी यात्रा प्लान करने में मदद करेगा। यही नहीं, हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन पर शोध के लिए डेटा एनालिसीस और सैटेलाइट इमेजरी का भी उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये सभी प्रयास उत्तराखण्ड को एक आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से उन्नत राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होंगे।

इस अवसर पर विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर, सचिव श्री नीतेश झा, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत,  सलाहकार साइंस सिटी देहरादून श्री जी. एस. रौतेला उपस्थित थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra

एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, उच्चतम ग्राउंडिंग अनुपात पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान-Newsnetra

हरदा की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर याद दिलाया पार्टी प्रोटोकॉल-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड में विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा: मुख्यमंत्री धामी ने साइंस सिटी का निरीक्षण किया
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1377
देहरादून में सजेगा पहाड़ी स्वाद और स्थानीय उत्पादों का मंच, 5 से 11 अक्टूबर तक सरस फूड फेस्टिवल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 5, 2026
img 1366
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का ‘आंगन मिलन’: मुख्यमंत्री धामी ने बच्चों को परोसा भोजन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर बांटी पोषण किट, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सम्मानित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
img 1363
एशियन गेम्स-2026 में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया से मुख्यमंत्री धामी ने की मुलाकात, दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती स्पोर्ट न्यूज October 5, 2026
img 1362
प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, उच्चतम ग्राउंडिंग अनुपात पर राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 5, 2026
rfesoknfsdnkofd
हरदा की राजनीतिक सक्रियता पर कांग्रेस में हलचल, प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्र लिखकर याद दिलाया पार्टी प्रोटोकॉल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
1200 675 27791032 thumbnail 16x9
हरिद्वार में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो समेत 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?