By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड पुलिस की सुरक्षा एवं व्यवस्थापन रणनीति पर समीक्षा बैठक-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड पुलिस की सुरक्षा एवं व्यवस्थापन रणनीति पर समीक्षा बैठक-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटनसामाजिक

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड पुलिस की सुरक्षा एवं व्यवस्थापन रणनीति पर समीक्षा बैठक-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/03/25 at 8:38 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20250325 WA0035
SHARE

कुंभ मेला 2027: उत्तराखंड पुलिस की सुरक्षा एवं व्यवस्थापन रणनीति पर समीक्षा बैठक-Newsnetra

आज दिनांक 25 मार्च, 2025 को श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों* को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक कर पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुंभ मेला के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर उसकी निरंतर समीक्षा करें, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित अनुभव प्राप्त हो।
बैठक के दौरान

श्री दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड* ने कहा ”उत्तराखण्ड पुलिस कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से कुम्भ मेला 2027 को सुगम और सुरक्षित बनाएंगे। पुलिस बल पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा।”

कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर रणनीति

- Portal Sponser -
Ad imageAd image


▪️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पूर्व में सम्पन्न कुंभ मेलों के दौरान पुलिस व्यवस्था, निर्माण कार्य और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक महोदय ने वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले *कुंभ मेले की तैयारियों पर विशेष चर्चा की और स्पष्ट निर्देश* दिए कि इसमें सम्मिलित *सभी विभाग एवं शाखाएं अभी से स्थलीय निरीक्षण कर अपने-अपने विस्तृत कार्ययोजनाएं तैयार करें।* यातायात शाखा को संपूर्ण यातायात प्लान, संचार विभाग को कम्युनिकेशन प्लान, फायर सर्विस को अग्नि सुरक्षा प्लान, प्रशिक्षण विभाग को कुंभ से संबंधित प्रशिक्षण योजना, कार्मिक विभाग को जनशक्ति प्रबंधन प्लान तथा मॉर्डनाइजेशन विभाग को निर्माण कार्य की विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, एसडीआरएफ, बम डिस्पोजल टीम और जल पुलिस को भी अपनी तैयारियों का आंकलन कर विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि कुंभ मेला 2027 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।

▪️कुम्भ मेले हेतु अन्य विस्तृत प्लानों के साथ रेलवे का भी सुगम व सरल प्लान समय से तैयार कर लें।

▪️कुंभ मेला 2027 एक वृहद और भव्य आयोजन है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके दृष्टिगत *सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की निगरानी* सुनिश्चित करने हेतु *सुरक्षा योजना तैयार* करते हुए *सीसीटीवी कैमरों* की संख्या बढ़ाने व *ड्रोन और आधुनिक निगरानी उपकरणों* का उपयोग करने के भी निर्देश दिए।

▪️सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए *अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों* की मांग करने के निर्देश दिए।

▪️मेला *कंट्रोल रूम* को सभी आवश्यक संसाधनों से सुसज्जित किया जाए, और *सीमावर्ती राज्यों के जनपदों के साथ निरंतर समन्वय* स्थापित करते हुए नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान हो, जिससे मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

▪️कुम्भ मेले की व्यवस्था को बेहतर, प्रभावी और सुरक्षित बनाने के लिए *आवश्यक निर्माण कार्यों का पूर्व आकलन* कर लिया जाए।

▪️सभी *स्नान घाटों के आगमन और निकास* बिंदुओं का स्पष्ट चिन्हांकरण किया जाए तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए *आपातकालीन निकासी योजना* (Emergency Evacuation Plan) तैयार करने के निर्देश दिए।

▪️श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए *पुलिस बल को विशेष तैराकी प्रशिक्षण* प्रदान किया जाएगा।

▪️वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देश दिया गया कि आगामी *कुंभ मेला-2027 के लिए अभी से एक कोर टीम* के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। इसके लिए टीम के संभावित सदस्यों की सूची तैयार कर समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्धारित अवधि में कोर टीम का गठन कर उन्हें जनपद हरिद्वार में तैनात किया जा सके।
गोष्ठी में श्री वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक. अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, श्री नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक यातायात, श्री राजीव स्वरूप, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, श्री धीरेन्द्र गुंज्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।*

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में बढ़ेगी सूखी ठंड, पहाड़ों से मैदान तक छाएगा कोहरा-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 28 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

थराली में बच्चे ने दबाया मैक्स का सेल्फ बटन, 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी गाड़ी, बाल-बाल बची जान-Newsnetra

उत्तराखंड में दोहरे मतदाताओं की होगी जांच, DSE सॉफ्टवेयर से पकड़े जाएंगे एक से अधिक जगह दर्ज नाम-Newsnetra

उत्तराखंड में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में हुए कार्यक्रम-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखंड पुलिस की सुरक्षा एवं व्यवस्थापन रणनीति पर समीक्षा बैठक, कुंभ मेला 2027
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 7
उत्तराखंड में बढ़ेगी सूखी ठंड, पहाड़ों से मैदान तक छाएगा कोहरा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
Aaj ka Rashifal 28 November 2026
Aaj ka Rashifal 28 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 28, 2026
feature image 24 3
थराली में बच्चे ने दबाया मैक्स का सेल्फ बटन, 30 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी गाड़ी, बाल-बाल बची जान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 27, 2026
feature image 23 4
उत्तराखंड में दोहरे मतदाताओं की होगी जांच, DSE सॉफ्टवेयर से पकड़े जाएंगे एक से अधिक जगह दर्ज नाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 22 4
उत्तराखंड में पहली बार मनाया गया आपदा प्रबंधन दिवस, सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की याद में हुए कार्यक्रम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
feature image 21 4
धामी कैबिनेट के 23 फैसले: वन आरक्षी की उम्र सीमा बढ़ी, लैंड यूज दरों में 25% कटौती, हरिद्वार में PRT कॉरिडोर को मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 27, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?