By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बेटे ने चुराए पैसे, पिता ने दे दी मौत की सजा – अंकित की दर्दनाक हत्या से कांपा हर दिल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बेटे ने चुराए पैसे, पिता ने दे दी मौत की सजा – अंकित की दर्दनाक हत्या से कांपा हर दिल-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

बेटे ने चुराए पैसे, पिता ने दे दी मौत की सजा – अंकित की दर्दनाक हत्या से कांपा हर दिल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/17 at 7:15 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
akata hatayakada ka khalsa f948aa79cc1aad9a8b870ef4b0f050cd
SHARE

बेटे ने चुराए पैसे, पिता ने दे दी मौत की सजा – अंकित की दर्दनाक हत्या से कांपा हर दिल-Newsnetra

पत्थर दिल पिता: पैसे चोरी करने पर दी मौत की ‘सजा’…चीखता रहा बेटा, नहीं पसीजा दिल, फिर ऐसे कर दिया उसे ‘शांत’

14 साल के अंकित ने घर से दस हजार रुपये चुराए। इस पर घर में झगड़ा हुआ था। इसी से परेशान होकर उसके पिता ने अंकित को खत्म करने की योजना बनाई।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

akata hatayakada ka khalsa 3a6ce0c81bd564b1a900477b567ffe85

बेटे की आदत सुधार नहीं पाने के गुस्से ने देवदत्त को पत्थर दिल बना दिया और उसने अंकित को मार दिया। सुहाग के हाथों कलेजे के टुकड़े की हत्या ने आरती को अंदर तक तोड़ दिया है। घर चलाने के लिए ओवरटाइम करने के बाद कमाए रुपये चोरी होने और इस वजह से आए दिन घर में होने वाले क्लेश ने देवदत्त को बेटे का ही हत्यारा बना दिया।

चार साल से देवदत्त परिवार के साथ आजादनगर में रह रहा था। करीब डेढ़ महीने से उसका भतीजा अभिषेक भी उनके साथ आकर रहने लगा। वह भी एक कंपनी में काम करता था। देवदत्त सिडकुल की एक कंपनी में डाईमशीन चलाने का काम करता था। उसने पुलिस को बताया कि ड्यूटी करने के बाद उसको 12 हजार रुपये वेतन मिलता था। इससे घर का खर्च नहीं चल पाता था। इस वजह से वह कंपनी में ओवरटाइम करता था और इससे उसे छह हजार रुपये मिल जाते थे। वह किसी तरह घर का गुजर-बसर कर रहा था।

बताया कि छठी कक्षा में पढ़ने वाला 14 साल का उसका बड़ा बेटा अंकित दो साल से घर में चोरी कर रहा था। रुपये चोरी होने के बाद अक्सर घर में क्लेश होता था। एक बार अंकित ने घर के बक्से का ताला तोड़कर रुपये चुरा लिए थे। वह कई बार बेटे को समझा चुका था लेकिन उसने हरकतें बंद नहीं कीं।

akata hatayakada ka khalsa 2cfc6890080c1ecafe56350a3501b2a4 1

इस बार अंकित ने दस हजार रुपये चुराए। इस पर मंगलवार को घर में झगड़ा हुआ था। इसी से परेशान होकर उसने अंकित को खत्म करने की योजना बनाई। उसके चेहरे पर अपने किए पर पछतावे का शिकन नहीं था। एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने कहा कि अभियुक्त देवदत्त बार-बार बयान बदलता रहा था। उसे कमाई के रुपये चोरी होने का गुस्सा था और उसने बेटे की हत्या कर दी।

वारदात से हर कोई हैरान
रुपये चुराने की आदत से परेशान होकर बेटे की हत्या करने वाले देवदत्त की हरकत से उसके परिवार और मोहल्ले के लोग भी हैरान हैं। हत्यारोपी की पत्नी बेटे की मौत से पहले ही सदमे में थी। पति के कबूलनामे ने उसके पैरों तले जमीन खिसका दी। लोगों का कहना है कि बच्चे को कुछ और भी सजा दी जा सकती थी लेकिन अपने ही खून की इस तरह निर्मम हत्या झकझोरने वाली है।

जोर-जोर से बोल रहा था कि बेटे की आंखें फोड़ दीं
देवदत्त ने झाड़ियों के पास बेटे का गला घोंटा तो वह बचने के लिए जोरआजमाइश करता रहा। रगड़ की वजह से कई जगह से खाल छिल गई थी। चेहरा जमीन की तरफ होने की वजह से वहां लकड़ियों से आंखों पर चोटें लगी थीं। मंगलवार को घटनास्थल पर हत्यारा पिता चिल्लाते हुए बेटे का गला घोंटने और उसकी आंखें फोड़ने की बात कह रहा था। बेटे की हत्या के बाद देवदत्त ने गमगीन होने का भरपूर नाटक किया लेकिन उसकी आंखों में बेटे को खोने के आंसू नहीं दिखे। उसके बदलते बयान और आंसू बांधे रखने का सब्र भी पुलिस के लिए शक की वजह बना।

लेखनी का मिलान
अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कोई न कोई गलती कर ही बैठता है। अंकित हत्याकांड में भी ऐसा ही हुआ। देवदत्त ने अंकित को मारने का मन बनाया और कागज पर ””गुरुकुल स्कूल के पास रहता है नव भाई अभिषेक”” लिखकर अंकित की जेब में डाल दिया था। वह चाहता था कि शव मिलने पर आसानी से शिनाख्त हो जाए। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू किया तो शक की सुई मृतक के पिता की ओर से घूमती चली गई। खुद को फंसता देख देवदत्त ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का प्रार्थना पत्र भी पुलिस को दिया था। पुलिस ने अंकित के पास से मिले कागज और देवदत्त की ओर से दिए प्रार्थना पत्र का मिलान किया तो दोनों की लेखनी एक ही पाई गई।

कॉल ने भी कलई खोली
हत्या को अंजाम देने के बाद उसने फैक्टरी पहुंचकर सहकर्मी के नंबर से भतीजे अभिषेक को फोन किया था। उसने बदली आवाज में अभिषेक को सिडकुल में अंकित के बेहोश पड़ा होने की सूचना दी थी। इस पर अभिषेक ने अपने सहयोगियों के साथ उसकी खोजबीन की, मगर वह नहीं मिला था। इस पर देवदत्त की पत्नी ने कंपनी में एक अन्य कर्मी के नंबर पर फोन कर उसे बुलाया था। देवदत्त कंपनी में साइकिल छोड़ सहकर्मी की बाइक से घर आया। यहां से अभिषेक ने एक कॉल आने की जानकारी दी तो नंबर देखने के बहाने उसने मोबाइल से इनकमिंग कॉल डिटेल से सहकर्मी का नंबर डिलीट कर दिया। इससे पहले अभिषेक ने सहकर्मी के मोबाइल पर कॉल की थी लेकिन तब फोन देवीदत्त के पास था और उसने रिसीव नहीं किया था। बाद में जब सहकर्मी ने मिसकॉल देखी तो अभिषेक के नंबर पर फोन किया और उसने देवीदत्त की ओर से ही उसे फोन करने की बात बताई

सीसीटीवी फुटेज बनी मददगार
कंपनी से घर आने के बाद देवदत्त अभिषेक और अन्य लोगों के साथ घटनास्थल पर गया और शव बरामद करा दिया। यहां तक भी परिजनों को देवदत्त के कृत्य पर शक नहीं हो सका था। पुलिस ने जब स्कूल से लेकर घटनास्थल तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कुछ जगहों पर देवदत्त की साइकिल के पीछे अंकित बैठा दिख गया था। इसको आधार बनाकर पुलिस ने देवदत्त के सामने रखा तो उसने सच उगल दिया।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra

देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: father gave him death sentence – Ankit's painful murder shook every heart, newsnetra, Son stole money, पिता ने दे दी मौत की सजा – अंकित की दर्दनाक हत्या से कांपा हर दिल, बेटे ने चुराए पैसे
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

IMG 20261005 WA0037
काशीपुर एरोमा पार्क का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 5, 2026
IMG 20261005 WA0054
देहरादून में राज्य स्तरीय ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन, युवाओं ने दिया HIV/AIDS जागरूकता का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ October 5, 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026
Aaj ka Rashifal 5 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 5, 2026
33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?