By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया लोकार्पण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया लोकार्पण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया लोकार्पण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/04/23 at 9:14 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1745422953081
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया लोकार्पण-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित नवनिर्मित सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय भवन एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी से जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां भी ली।

fb img 17454229571748776987993508422513
fb img 1745422960700719901915607048520
fb img 17454229551248415488394331387652



इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड कृषि विपणन बोर्ड द्वारा ₹817.68 लाख की लागत से बनाए गए सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय काशीपुर के नवनिर्मित भवन एवं ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने ₹1013.95 लाख की धनराशि से जयतपुर-धनौरी मार्ग के निर्माण की घोषणा भी की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था निर्माण इकाई, उत्तराखण्ड पेयजल निगम ऋषिकेश द्वारा ₹233.86 लाख की लागत से बनाये गए सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक एवं ₹75.98 लाख की लागत से बने सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय हरिद्वार के ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कश्मीर में हुए आतंकवाद के कायराने हमले की निंदा की। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि कल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निहत्थे पर्यटकों पर किए गए कायराना हमले में जान गँवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने कहा कि लगभग साढ़े 4 करोड़ रूपए की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण होने से जहां एक ओर परिवहन विभाग से जुड़े कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा सकेगा वहीं, आम जनमानस को पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सक्षम सेवाएँ भी मिलेंगी। साथ ही, ₹7 करोड़ से अधिक की लागत से काशीपुर, हरिद्वार एवं ऋषिकेश में बनाए गए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का शुभारंभ होने से न केवल ड्राइविंग लाइसेंस के टेस्ट में पारदर्शिता आएगी बल्कि सड़क सुरक्षा में भी सुधार सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कहा कि आज, चालकों की ड्राइविंग स्किल्स को बढ़ाने तथा लापरवाही को कम करने के लिए जहां एक ओर कुमाऊं में आई.डी.टी.आर. (IDTR) का निर्माण किया जा रहा है वहीं, ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित बनाने के लिए ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक्स की स्थापना भी की जा रही है। इसके साथ ही देहरादून में राज्य सरकार, आई.डी.टी.आर. और माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के संयुक्त तत्वाधान में मोबाईल आधारित सॉफ्टवेयर (HAMS & Harnessing Automobile for Safety) विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से ड्राइविंग लाईसेन्स परीक्षा मानवीय हस्तक्षेप के बिना ली जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग ₹1,950 करोड़ की फंडिंग से काशीपुर में पेयजल, सीवरेज, सड़क सुधार और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को तेज गति के साथ पूरा किया जा रहा है। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित करने एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ₹1,100 करोड़ की लागत से औद्योगिक हब परियोजना एवं ₹100 करोड़ की लागत से अरोमा पार्क परियोजना भी संचालित की जा रही है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने साईं पब्लिक स्कूल कुंडेशवरी जाकर स्व. कैलाश गहतोड़ी के पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सांसद श्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली विकास शर्मा, राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, अपर सचिव परिवहन श्रीमती रीना जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, वीसी जय किशन, एमडी मंडी आर डी पालीवाल, एडीएम पंकज उपाध्याय, जीएम डीआईसी विपिन कुमार, एसपी निहारिका तोमर, अभय कुमार, एआरटीओ विमल पाण्डे, पूजा नयाल, डीएफओ प्रकाश आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं जनता उपस्थित रही।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra

मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra

देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में नवनिर्मित एआरटीओ कार्यालय और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
esaesapa paramathara dabhal a143818f52c48163f8899daf320cd145
मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
sagama tata para bha yavaka 3f771558149c42adaf61bad6ffba9220
देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834440652 122155342545198202 4190861882150853469 n
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?