By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Aaj ka Rashifal 15 MAY 2025 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > आज का राशिफल > Aaj ka Rashifal 15 MAY 2025 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफलउत्तराखंडताज़ा खबर

Aaj ka Rashifal 15 MAY 2025 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/05/15 at 9:17 AM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
Aaj ka Rashifal 24 November 2025
SHARE

Aaj ka Rashifal 15 MAY 2025 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

Contents
मेष राशि: आज का राशिफलवृष राशिः आज का राशिफलमिथुन राशि : आज का राशिफलकर्क राशि: आज का राशिफलसिंह राशि: आज का राशिफलकन्या राशि: आज का राशिफलतुला राशिः आज का राशिफलवृश्चिक राशिः आज का राशिफलधनु राशिः आज का राशिफलमकर राशिः आज का राशिफलकुंभ राशिः आज का राशिफलमीन राशिः आज का राशिफल

मेष राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में गिरावट आने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको व्यापार में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। अध्यात्म के कामों में आपकी पूरे रुचि रहेगी और आप दान-धर्म के कामों में भी अच्छा खासा धन लगाएंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा कर सकेंगे। माताजी आपसे कोई मन की इच्छा जाहिर कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है। कामकाज में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी। जीवनसाथी से चल रही अनबन को लेकर भी आप उनसे बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको यदि किसी काम को पूरा करने में कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और आप अपने आवश्यक कामों को तेजी से निपटाने की कोशिश करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप कहीं घूमने फिरने जाएंगे, तो सबको साथ लेकर जाने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नई भूमि, भवन आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको उधार के लेनदेन पर नियंत्रण बनाकर रखने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लोगों से मेल-मिलाप अच्छी रहेगी और बॉस से भी आपको काफी बेहतर लाभ मिलेंगे। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। आपको किसी काम में उसके नीति और नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप यदि शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आपके लिए बेहतर रहने वाला है।

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आपके मन में किसी बात को लेकर यदि संशय बना हुआ है, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बड़ों की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय न लें। परिवार में आपसी समानता की कमी रहने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी बात को लेकर जिद और अहंकार दिखाने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है।

तुला राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। बंधु बंधुत्वों से आपकी खूब पटेगी। आप व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचें। आप अपने परिवार के किसी सदस्य से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले पर पूरा ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने घरेलू मामलों को घर में ही सुलझा लें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आप अपनी जीवनशैली को आकर्षक बनाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। श्रेष्ठ कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपके धनधान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती हैं।

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप कुछ नए लोगों से बातचीत रखेंगे। आपकी स्मरण शक्ति बढ़ेगी। आपको अपनी इनकम पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपने जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए अच्छा धन खर्च करेंगे। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही करने का बाद कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आप परिवार में किसी सदस्य से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों में सूझबूझ दिखाकर कोई इंवेस्टमेंट करेंगे, तो ही वह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आप अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी इनकम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामले में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचें।

मीन राशिः आज का राशिफल

आज आप अपने कामों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे और व्यापार में भी आप अपनी बुद्धि से कोई ऐसा निर्णय लेंगे, जिससे लोग हैरान रहेंगे। आप अपने पैतृक संपत्ति संबंधित कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपकी किसी नए काम को करने की रुचि जागृत हो सकती है। आप यदि जीवनसाथी से काम को लेकर सलाह लेंगे, तो वह आपके खूब काम आएगी।
logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra

हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra

नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra

मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra

देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: Aaj ka Rashifal 15 MAY 2025
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

33c9d8f0 49bb 4b50 b110 dcd1126a3d7d
उत्कर्ष योग मिशन के वार्षिक समारोह में उमड़ा जनसैलाब, डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने दिया स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का संदेश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 4, 2026
img 1345
हरिद्वार के ध्रुव विश्नोई ने Open Category में हासिल किया दूसरा स्थान, दिव्यांश सिंह तिवारी बने Under-15 विजेता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा स्पोर्ट न्यूज October 4, 2026
nalshavara mahathava mathara ma hatha 2cdd9bc9879f2f3b1729ccbfa6b133c1
नीलेश्वर महादेव मंदिर में घुसा हाथियों का झुंड, पुजारी-कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान; कांगड़ी गांव में भी दहशत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
esaesapa paramathara dabhal a143818f52c48163f8899daf320cd145
मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
sagama tata para bha yavaka 3f771558149c42adaf61bad6ffba9220
देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834440652 122155342545198202 4190861882150853469 n
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?