By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की अपत्ति, विशुद्ध राजनीति से प्रेरित है : महेंद्र भट्ट-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की अपत्ति, विशुद्ध राजनीति से प्रेरित है : महेंद्र भट्ट-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की अपत्ति, विशुद्ध राजनीति से प्रेरित है : महेंद्र भट्ट-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/05/16 at 6:18 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
images 1 10
SHARE

तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की अपत्ति, विशुद्ध राजनीति से प्रेरित है : महेंद्र भट्ट-Newsnetra

कन्फ्यूज्ड कांग्रेस को यात्रियों के अधिक या कम, दोनों स्थितियों में दिक्कत है : भट्ट

यात्रा प्रभावित करने की कांग्रेसी कोशिशें इस बार भी सफल नही होंगी : भट्ट

देहरादून 16 मई। भाजपा ने तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की आपत्तियों को विशुद्ध राजनीति करार दिया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने चार धाम यात्रियों की संख्या को लेकर भी कांग्रेसी रुख पर तंज किया कि शुरुआत में अधिक यात्री आने से इन्हें परेशानी थी और सीमा की परिस्थितियों के चलते घटी संख्या पर भी दिक्कत हो रही है। जबकि इसके बाद फिर से यात्रियों की संख्या अब रिकॉर्ड छूने लगी हैं। लिहाजा कांग्रेस की यात्रा प्रभावित करने की ये कोशिशें इस वर्ष भी सफल नहीं होने वाली है।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का ज़बाब देते हुए, उन्होंने कहा, कल तक देश के मुद्दों पर साथ खड़े होने का वादा करने वाली कांग्रेस को अब तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा से दिक्कत हो रही है। जबकि यह यात्रा तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक बैनर के तले विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित की जा रही है। भाजपा इसमें सहयोगी की भूमिका में है, ताकि अधिक से अधिक लोग सेना एवं नेतृत्व को सम्मान देने और साथ खड़े होने का संदेश दे सके। हमारी कोशिश है कि राज्य के प्रत्येक परिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उमड़े राष्ट्रभक्ति के ज्वार से जोड़ा जाए।

उन्होंने अफसोस जताया कि कांग्रेस को इस यात्रा में राजनीति दिखाई देती है। जबकि स्वयं इन्होंने अपने पार्टी के बैनर पर तिरंगा यात्रा निकाली, वो भी तब जब सीमा पर हमारे जवान दुश्मन को कड़ा जवाब दे रहे थे। लेकिन उस समय भी भाजपा ने उनकी कोशिशों का स्वागत किया था, जबकि वो पूरी तरह राजनैतिक यात्रा थी। लेकिन अब भारतीय सेनाओं के शौर्य से मिली सफलता पर, देश ऐसी यात्राओं से जीत का जश्न मना रहा है तो कांग्रेस को ये सब राजनैतिक लग रहा है। दरअसल सच्चाई यह है कि कांग्रेस को सेना और देश के सम्मान से कोई लेना देना नहीं है। उनके नेता तब भी राजनीति कर रहे थे जब स्वयं तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे और आज भी राज्य में जारी यात्रा का विरोध कर विशुद्ध राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने चार धाम यात्रियों की संख्या को लेकर कांग्रेस के सवालों को उनकी दोगली राजनीति करार दिया है। वहीं सवाल पूछा कि यात्रा की शुरुआत में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे तो यही कांग्रेस कह रही थी कि सरकार अधिक यात्रियों को बुलाकर सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है। ऐसे में जब सीमा पर जारी संघर्षों की स्थिति में यात्रियों की संख्या कम हुई, तो यही कांग्रेस इसका कारण व्यवस्था नहीं होने को बता रही है। दरअसल कांग्रेस कन्फ्यूज्ड है और लोगों को भी करना चाहती है, अन्यथा स्पष्ट करे कि उन्हें यात्रियों की संख्या कम चाहिए या अधिक?

उन्होंने कटाक्ष किया कि कांग्रेस के लिए यात्रा की सफलता पर कुछ भी कहना मुश्किल है, बरहाल इससे अलग, एक बार फिर से श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या धामों में पहुंचनी शुरू हो गई है। कल ही 35 हजार तीर्थ यात्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं। कांग्रेस लगातार ऐसे बयानों और अफवाहों से यात्रा को प्रभावित करना चाहती है। विगत वर्ष में उनके द्वारा केदारनाथ प्रतिष्ठा जैसे अनेकों कार्यक्रमों एवं साजिशों से देवभूमि की छवि खराब कर यात्रा प्रभावित करने की कोशिश की थी।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra

देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra

अल्मोड़ा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 174 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई-Newsnetra

राज्यसभा सीट पर भाजपा का बड़ा दांव! दिनेश आर्य के नाम की चर्चा, धामी के PRO से राज्यमंत्री तक का सफर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, तिरंगा शौर्य यात्रा पर कांग्रेस की अपत्ति, विशुद्ध राजनीति से प्रेरित है : महेंद्र भट्ट
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

esaesapa paramathara dabhal a143818f52c48163f8899daf320cd145
मांडूवाला हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, जंगल में ले जाकर चाकू से उतारा मौत के घाट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
sagama tata para bha yavaka 3f771558149c42adaf61bad6ffba9220
देवप्रयाग संगम पर फिर हादसा: स्नान के दौरान झारखंड के दो युवक गंगा में बहे, 3 दिन में तीन मौतों से हड़कंप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834440652 122155342545198202 4190861882150853469 n
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834904095 122155351743198202 7189463345151586180 n
अल्मोड़ा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 174 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
Screenshot 2026 10 04 175911
राज्यसभा सीट पर भाजपा का बड़ा दांव! दिनेश आर्य के नाम की चर्चा, धामी के PRO से राज्यमंत्री तक का सफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 4, 2026
Temple Mystery Urgent Search Underway
लक्सर में मंदिर गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; तलाश में जुटी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?