By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी द्वारा 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं पर रखा गया पक्ष-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी द्वारा 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं पर रखा गया पक्ष-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

मुख्यमंत्री धामी द्वारा 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं पर रखा गया पक्ष-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/05/19 at 5:35 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1747655983334
SHARE

मुख्यमंत्री धामी द्वारा 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं पर रखा गया पक्ष-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में आयोजित 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति, चुनौतियों एवं विकास की आवश्यकताओं पर विस्तृत रूप से राज्य का पक्ष रखा।

fb img 17476559810901849895533323007447
fb img 17476559850458987121320723592692
fb img 1747655986679427001271333448438
fb img 17476559883486180056250531275650
fb img 17476559899811319398438312902263
fb img 17476559917863854475962242248190



मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और राज्यों के मध्य बेहतर वित्तीय समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आयोजित विशिष्ट बैठक में उपस्थित वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया, आयोग के सदस्यगणों श्रीमती ऐनी जॉर्ज मैथ्यू, डा. मनोज पाण्डा, डा. सौम्या कांति घोष, सचिव श्री ऋत्विक पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री के.के. मिश्रा का उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के इस रजत जयंती वर्ष में देवभूमि उत्तराखण्ड पधारने पर स्वागत किया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड की ’’ईको सर्विस लागत’’ को देखते हुए ‘‘Environmental Federalism’’ की भावना के अनुरूप उपयुक्त क्षतिपूर्ति का अनुरोध किया है। साथ ही ’’कर-हस्तांतरण’’ में वन आच्छादन हेतु निर्धारित भार को 20 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में वनों के उचित प्रबंधन और संरक्षण के लिए विशेष अनुदान पर भी विचार किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अन्य क्षेत्रों की भांति वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य स्थापना के पश्चात राज्य के आधारभूत इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने के लिए वाह्य ऋणों पर निर्भर रहना पड़ा। राज्य ने जहां एक ओर विकास के विभिन्न मानकों के आधार पर उल्लेखनीय प्रगति की हैं, वहीं बजट का आकार एक लाख करोड़ रूपए को पार कर गया है।

उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 की एसडीजी इंडेक्स रिपोर्ट में उत्तराखण्ड सतत् विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने वाले राज्यों में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी आई है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में 11.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 में ’’इंडस्ट्रियल कन्सेसनल पैकेज’’ के खत्म होने के पश्चात हमें ’’लोकेशनल डिस्एडवान्टेज’’ की पूर्ति करने में कठिनाई आ रही है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निजी क्षेत्र की भागीदारी अत्यंत सीमित है। इस कारण इन क्षेत्रों के लिए विशेष बजट प्राविधान करने पड़ते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक आपदाओं के प्रति अत्यंत संवेदनशील राज्य है। इन आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने एवं राहत तथा पुनर्वास कार्यों के लिए राज्य को सतत आर्थिक सहयोग की आवश्यकता होती है। राज्य में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने हेतु स्थापित सारा (saraa) और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु ’’भागीरथ एप’’ की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के इन विशिष्ट प्रयासों के लिए विशेष अनुदान पर विचार किए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’कर-हस्तांतरण’’ के अंतर्गत राज्यों के बीच हिस्सेदारी के मानदंडों में टैक्स प्रयास के साथ-साथ ’’राजकोषीय अनुशासन’’ को भी ’’डिवोल्यूशन’’ फॉर्मूले में एक घटक के रूप में सम्मिलित किया जाना चाहिए।  ’’रेवेन्यू डेफिसिट ग्रान्ट’’ के स्थान पर ’’रेवन्यू नीड ग्रान्ट’’ को लागू करना युक्तिसंगत रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की भौगोलिक संरचना की त्रिविमीयता (थ्री डाइमेनसियेलीटी) के कारण पूंजीगत व्यय तथा अनुरक्षण लागत दोनों ही अधिक होते हैं। राज्य में क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात भी कम हैं।

16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया  ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। राज्य की प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। बेरोजगारी को कम करने की दिशा में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत जिन चुनौतियों का सामना उत्तराखण्ड समेत अन्य पर्वतीय राज्य कर रहे हैं, उनके समाधान के लिए व्यापक स्तर पर विचार विमर्श किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 16वें वित्त आयोग द्वारा  31 अक्टूबर 2025 तक अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर सचिव वित्त श्री दिलीप जावलकर ने राज्य की विभिन्न चुनौतियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, श्री एल. फैनई, श्री आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिवगण और अपर सचिवगण उपस्थित थे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra

अल्मोड़ा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 174 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई-Newsnetra

राज्यसभा सीट पर भाजपा का बड़ा दांव! दिनेश आर्य के नाम की चर्चा, धामी के PRO से राज्यमंत्री तक का सफर-Newsnetra

लक्सर में मंदिर गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; तलाश में जुटी पुलिस-Newsnetra

देहरादून में 1.74 किलो गांजे के साथ 32 वर्षीय चांदनी गिरफ्तार, जल्दी अमीर बनने के चक्कर में पहुंची सलाखों के पीछे-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED:  मुख्यमंत्री धामी द्वारा 16वें वित्त आयोग के साथ बैठक में राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं पर रखा गया पक्ष, newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

834440652 122155342545198202 4190861882150853469 n
वीकेंड पर नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक संभालने को सड़कों पर उतरी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
834904095 122155351743198202 7189463345151586180 n
अल्मोड़ा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 174 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 4, 2026
Screenshot 2026 10 04 175911
राज्यसभा सीट पर भाजपा का बड़ा दांव! दिनेश आर्य के नाम की चर्चा, धामी के PRO से राज्यमंत्री तक का सफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 4, 2026
Temple Mystery Urgent Search Underway
लक्सर में मंदिर गई 26 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं; तलाश में जुटी पुलिस-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
Dehradun Cannabis Arrest News Thumbnail
देहरादून में 1.74 किलो गांजे के साथ 32 वर्षीय चांदनी गिरफ्तार, जल्दी अमीर बनने के चक्कर में पहुंची सलाखों के पीछे-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 4, 2026
831533230 3981845078778464 1814927036040328323 n
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में बनबसा (चम्पावत) में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 4, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?