By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड पंचायतों में 33,490 रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारी, संभवतः 20 सितंबर तक हो सकते हैं चुनाव-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड पंचायतों में 33,490 रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारी, संभवतः 20 सितंबर तक हो सकते हैं चुनाव-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखंड पंचायतों में 33,490 रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारी, संभवतः 20 सितंबर तक हो सकते हैं चुनाव-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/01 at 10:49 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
31 08 2025 voting 24031492
SHARE

उत्तराखंड पंचायतों में 33,490 रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारी, संभवतः 20 सितंबर तक हो सकते हैं चुनाव-Newsnetra

राज्य निर्वाचन आयोग 4792 ग्राम पंचायतों में पंचायत गठन की तैयारी कर रहा है जहाँ चुनाव के बावजूद गठन नहीं हो सका। 4772 ग्राम पंचायतों में सदस्य कम हैं और 20 में प्रधान नहीं हैं। 33490 खाली पदों पर उपचुनाव की तैयारी है संभवतः 20 सितंबर तक। निर्वाचन आयोग ने शासन से रिक्त पदों का विवरण मांगा है। पंचायतों का गठन जल्द करने पर जोर दिया जा रहा है।

हरिद्वार को छोड़ राज्य के शेष 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बावजूद 4792 ग्राम पंचायतों में पंचायत का गठन न होने से विकास कार्य प्रभावित होने के आसार पैदा हो गए हैँ। इनमें 4772 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के दो-तिहाई पद रिक्त रहने से यह स्थिति बनी है, जबकि 20 में ग्राम प्रधानों का चुनाव नहीं हो पाया था।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इस सबको देखते हुए अब ग्राम पंचायत सदस्य समेत कुल रिक्त चल रहे 33490 पदों के उपचुनाव के लिए कसरत तेज हो गई है। जिस तरह के संकेत मिल रहे हैं, वे इसी तरफ इशारा कर रहे हैं कि उपचुनाव 20 सितंबर तक कराए जा सकते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी शासन को पत्र भेजकर शीघ्रता से रिक्त पदों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।

12 जिलों की 7499 ग्राम पंचायतों, 89 क्षेत्र पंचायतों और 12 जिला पंचायतों के लिए हाल में चुनाव संपन्न हुए थे। अब निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण का क्रम भी शुरू हो चुका है। इस कड़ी में 27 अगस्त को ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण हुआ।

तब केवल 2707 ग्राम पंचायतों में ही पंचायत का गठन हो पाया। शेष में ग्राम पंचायत सदस्यों के दो-तिहाई पदों का चुनाव न होने से पंचायतें गठित नहीं हो पाईं। इसके चलते 4772 ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के बाद भी खाली बैठे हैं, जबकि 20 ग्राम पंचायतों में चुनाव के दौरान प्रधान पद के लिए नामांकन ही नहीं हो पाया था

इस परिदृश्य के बीच अब जल्द से जल्द ग्राम पंचायतों के गठन पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में शासन कसरत में जुट गया है। पंचायती राज विभाग से सभी जिलों में पंचायतों में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। सूत्रों ने बताया कि इन पदों पर उपचुनाव का कार्यक्रम छह सितंबर को जिला पंचायतों में शपथ ग्रहण के बाद जारी किया जा सकता है।

इन पदों के लिए होगा उपचुनाव
पद, संख्या
ग्राम पंचायत सदस्य, 33468
ग्राम प्रधान, 20
क्षेत्र पंचायत सदस्य, 02
त्रिस्तरीय पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के दृष्टिगत शासन से इनका जिलेवार ब्योरा मांगा गया है। उच्च स्तर पर विमर्श के बाद जल्द ही उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। – सुशील कुमार, राज्य निर्वाचन आयुक्त।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बोले- आर्थिक अभाव में नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई-Newsnetra

कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, करंट लगने की आशंका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 490 vacant posts in Uttarakhand Panchayats, elections may possibly be held by September 20, newsnetra, Preparations underway for by-elections on 33
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Aaj ka Rashifal 12 October 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
Untitled design 12 1
मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बोले- आर्थिक अभाव में नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 11 6
कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, करंट लगने की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
Untitled design 10 1
नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध उनियाल रहे मौजूद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?