By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/04 at 9:14 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20250904 WA0005
SHARE

सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली-Newsnetra

जनहित में विकास कार्यों को गुणवत्ता व समयबद्धता से  पूरा करने पर दिया जोर।

देहरादून, 04 सितंबर,2025 (सू.वि)
टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने बृहस्पतिवार को देहरादून वन मुख्यालय के मंथन सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ जनहित में संचालित केंद्र पोषित योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए।

img 20250904 wa00098028372638012711935
img 20250904 wa00071845299342517667122
img 20250904 wa00067296866431742972561
img 20250904 wa00087359821187152135592


 
सांसद ने केंद्र पोषित योजनाओं के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएम खनिज क्षेत्र कल्याण, पीएम कौशल विकास, पीएम रोजगार सृजन, श्रम पोर्टल, मनरेगा, दीन दयाल अंत्योदय, पीएम आवास ग्रामीण, खेलो इंडिया, दूरसंचार अवसंरचना, पीएम मत्स्य संपदा, स्मार्ट सिटी, पीएम जनधन, सुकन्या समृद्धि, सांसद निधि, सांसद आदर्श ग्राम आदि केंद्र पोषित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए जनहित में आपसी समन्वय से विकास कार्याे को गति प्रदान करने  को कहा।

दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिशा की बैठक में प्रतिभाग न करने पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बैठक से गायब रहने वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही उन्होंने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्त हिदायत भी दी। नवादा में मोबाइल टावर की मांग पर उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। आईटीडीए को तहसील चकराता और विकास नगर में स्वान नेटवर्क की व्यवस्था हेतु शीघ्र कार्रवाई करने को कहा।

खनन न्यास निधि की समीक्षा करते हुए सांसद ने निर्देशित किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल सहित अन्य छोटी-छोटी विकास योजनाएं एवं जरूरतों को प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। सांसद ने लघु सिंचाई विभाग को सांसद निधि के तहत अपूर्ण 05 योजनाओं का आंगणन शीघ्र तैयार करने और वर्षात के बाद तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि कृषि और उद्यान विभाग ने जिन लाभार्थियों को कृषि यंत्र और औद्यानिक उपकरण वितरण किए है, उन सभी लाभार्थियों की सूची उपलब्ध की जाए। मत्स्य विभाग को विकासनगर व डोईवाला में वर्षवार मत्स्य उत्पादन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि मत्स्य और मुर्गी पालन के लिए समेकित योजनाओं पर काम किया जाए।
 
खेलों इंडिया कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए सांसद ने कहा कि जिला स्तर पर समिति गठित करते हुए खिलाड़ियों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाए। खिलाडियों को उचित खेल सुविधाएं मुहैया करें। प्रतिभावान खिलाड़ियों की काउंसलिंग की जाए। खिलाड़ियों को ओलंपिक में सम्मिलित खेलों का प्रशिक्षण दें।

सांसद ने सड़क दुर्घटनाओं पर चितां व्यक्त करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। सांसद ने कहा कि सुगम, सुरक्षित और सुखद यातायात हेतु नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने आरटीओ को स्कूल एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का प्रचार प्रसार किया जाए। सांसद ने निर्देश दिए कि केंद्र पोषित सभी योजनाओं के लक्ष्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। इस दौरान विधायकों और समिति के सदस्यों ने विभिन्न विकास योजनाओं में आ रही समस्याओं को प्रस्तुत किया और उनके समाधान पर चर्चा की।

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह एवं परियोजना निदेशक विक्रम सिंह ने जिले में केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति से मा0 सांसद को अवगत कराया। बताया कि उज्जवला योजना के तहत 54286 महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। डिजिटल भारत भू अभिलेख आधुनिकीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत 780 कार्याे में से 480 पूर्ण, 296 प्रगति पर है। भारत नेट के तहत 209 ग्राम पंचायत में से 188 जीपी को आच्छादित कर लिया गया है। स्मार्ट सिटी के 21 में से 20 कार्य पूर्ण हो गए है। सांसद आदर्श ग्रामों में वीडीपी में कुल 448 स्वीकृत कार्याे में से 385 पूर्ण, 07 प्रगति पर और 56 कार्य अभी शुरू होने है। पीएम आवास ग्रामीण के तहत कुल 12754 घरों का सर्वेक्षण किया गया।

दिशा की बैठक में विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक रायपुर उमेश  शर्मा  काऊ, विधायक डोईवाला ब्रजभूषण गैरोला, विधायक कैंट सविता कपूर, जिलाधिकारी सविन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभारी वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जय भारत सिंह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, विधायक प्रतिनिधि, समिति के अन्य सदस्य सहित जिला स्तरीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

जिला सूचना अधिकारी, देहरादून।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बोले- आर्थिक अभाव में नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई-Newsnetra

कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, करंट लगने की आशंका-Newsnetra

नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध उनियाल रहे मौजूद-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने देहरादून जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक ली
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
Untitled design 12 1
मुख्यमंत्री धामी ने 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित, बोले- आर्थिक अभाव में नहीं छूटेगी बेटियों की पढ़ाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 11, 2026
Untitled design 11 6
कालागढ़ में सरकारी आवास के बाथरूम में मिला सिंचाई विभाग के जेई का शव, करंट लगने की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
Untitled design 10 1
नरेंद्रनगर में 50वें कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री सुबोध उनियाल रहे मौजूद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 11, 2026
Untitled design 13
उत्तराखंड SDRF को मिला ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, CM धामी ने अधिकारियों और जवानों को दी बधाई-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?