By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा: प्रदेशभर में विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में अनुचित खाद्य सामग्री जप्त-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा: प्रदेशभर में विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में अनुचित खाद्य सामग्री जप्त-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा: प्रदेशभर में विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में अनुचित खाद्य सामग्री जप्त-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/28 at 7:43 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
555504490 1105183655117998 6216134106227494794 n
SHARE
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा: प्रदेशभर में विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में अनुचित खाद्य सामग्री जप्त-Newsnetra
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेश भर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि आमजन को शुद्ध व सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को सख़्त निर्देश दिए कि खाद्य कारोबार में लापरवाही और मिलावटखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि मिलावटखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेश भर में अभियान निरंतर और कड़ाई से जारी रहेगा ताकि आमजन तक केवल शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री ही पहुँच सके।
कुमाऊँ मण्डल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चम्पावत जिलों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 200 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। निरीक्षण के दौरान 100 किलो से अधिक अनुचित खाद्य सामग्री जप्त कर नष्ट की गई।
कुल 252 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और दोषी पाए गए कारोबारियों पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। इसके साथ ही करीब 180 खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। नवरात्रि पर्व को देखते हुए व्यापारियों व व्यापार संगठनों के बीच जन-जागरूकता गोष्ठियां आयोजित की गईं, जिनमें सुरक्षित और गुणवत्तापरक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया।
गढ़वाल मण्डल में 27 सितम्बर को बड़े पैमाने पर निरीक्षण और सैंपलिंग की गई। जनपद उत्तरकाशी में 08 निरीक्षण किए गए और 02 नमूने लिए गए। टिहरी में 02 निरीक्षण, रुद्रप्रयाग में 03 निरीक्षण तथा चमोली में 04 निरीक्षण किए गए।
जनपद देहरादून में 03 निरीक्षण किए गए और 02 नमूने एकत्र किए गए। हरिद्वार जिले में 02 निरीक्षण हुए। पौड़ी जिले में 03 निरीक्षण किए गए। श्रीनगर में सबसे बड़ी कार्रवाई हुई, जहाँ 18 निरीक्षण किए गए और 11 नमूने संकलित किए गए। इसके अतिरिक्त नैनीताल (गढ़वाल सीमा क्षेत्र) में भी 02 नमूने लिए गए।
त्योहारी मौके पर मिलावट की शिकायतों के चलते 27 सितम्बर की शाम लगभग 7 बजे भगवानपुर ब्लॉक के नन्हेड़ा अनंतपुर गांव में खाद्य सुरक्षा एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई का नेतृत्व उपायुक्त गढ़वाल मण्डल श्री राजेन्द्र सिंह रावत ने किया। उनके साथ अभिहित अधिकारी हरिद्वार श्री महिमानंद जोशी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री योगेन्द्र पांडे (रुड़की), खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पवन कुमार (भगवानपुर) तथा पुलिस बल मौजूद रहा।
मौके पर खाद्य कारोबारी आलिम ने स्वयं कबूल किया कि वह मिल्क पाउडर और वनस्पति तेल से पनीर बनाता है और उसे जमाने के लिए एसिड का प्रयोग करता है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। संभावित मिलावट की आशंका पर दो पनीर एवं एक दूध का नमूना लैब जांच हेतु भेजा गया और प्रतिष्ठान पर आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra

उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, बदरीनाथ-केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बढ़ी ठंड-Newsnetra

करवा चौथ 2026 पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कर्मचारियों को आज मिलेगी छुट्टी!-Newsnetra

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी!-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 29 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा: प्रदेशभर में विशेष अभियान, बड़ी मात्रा में अनुचित खाद्य सामग्री जप्त
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 8 3
उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
feature image 6 4
उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, बदरीनाथ-केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बढ़ी ठंड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 29, 2026
feature image 5 4
करवा चौथ 2026 पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कर्मचारियों को आज मिलेगी छुट्टी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 4 6
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 29, 2026
Aaj ka Rashifal 29 October 2026
Aaj ka Rashifal 29 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 3
गैरसैंण विधानसभा सत्र में हंगामा ही हंगामा, जन मुद्दे पीछे छूटे; डेढ़ दिन में खत्म हुआ सत्र!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 28, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?