By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: मुख्यमंत्री धामी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव – उत्तराखण्ड चैप्टर 2025 में रखे विचार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > मुख्यमंत्री धामी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव – उत्तराखण्ड चैप्टर 2025 में रखे विचार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

मुख्यमंत्री धामी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव – उत्तराखण्ड चैप्टर 2025 में रखे विचार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/30 at 9:17 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
FB IMG 1759247065056
SHARE

मुख्यमंत्री धामी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव – उत्तराखण्ड चैप्टर 2025 में रखे विचार-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में “टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव” के तहत आयोजित उत्तराखण्ड चैप्टर-2025 कॉन्क्लेव में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास में प्रगति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद, देश में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और राष्ट्रीयता की भावना के पुनर्जागरण का एक ऐतिहासिक कालखंड आरंभ हुआ। जिससे आज जहां एक ओर भारत “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” की नीति के साथ विकास और समृद्धि के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। वहीं, वैश्विक मंचों पर यह एक सशक्त, सक्षम और सामर्थ्यवान राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।

fb img 17592470691259175109257495459021
fb img 17592470713228909359757461926633



मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय मोदी जी देश के एकमात्र प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने हमारे सुदूरवर्ती और सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचकर वहां के समग्र विकास की दिशा में प्रयास किया है। आज जहाँ एक ओर मध्यम वर्ग को राहत पहुंचाने के लिए ₹12 लाख 75 हजार तक की आय को करमुक्त किया गया है। वहीं, नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी सुधारों के माध्यम से न केवल नागरिकों को बड़ी राहत प्रदान की गई है, बल्कि हमारे स्थानीय उद्योगों और व्यापारियों को भी एक नई ऊर्जा और गति मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में एक नकल का मामला सामने आया था, प्रकरण की जानकारी मिलते ही हमारी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूरी परीक्षा की जांच के लिए SIT का गठन किया। परंतु कुछ लोग इस मामले की आड़ में हमारे युवाओं को ढाल बनाकर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने की कोशिश करने लगे और प्रदेश में अराजकता फैलाने के प्रयास किए जाने लगे।

उन्होंने कहा कि जो लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते सीबीआई और ईडी की जांच पर सवाल उठाते रहे हैं और न्यायालय के फैसलों को भी स्वीकार नहीं करते। वो लोग इस मामले में युवाओं को आगे कर सीबीआई जांच की मांग कर इस प्रकरण का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चों को गर्मी और धूप में परेशान होता देख और इनके षडयंत्र को विफल करने के लिए, मैंने स्वयं कल वहां जाकर युवाओं से मुलाकात किया और उन्हें आश्वस्त किया कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच की अनुशंसा की जाएगी और उनकी सभी न्यायोचित माँगों को पूरा किया जाएगा। क्योंकि हमारी सरकार ने ही भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 4 वर्षों में राज्य के 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। नकल विरोधी कानून के लागू होने के पश्चात हमने बीते 4 वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया है जिन्होंने पूर्व की सरकारों के समय उत्तराखण्ड में नकल को एक उद्योग बना दिया था। ये सभी कदम हमारी सरकार ने युवाओं के भविष्य एवं हितों को सुरक्षित करने के लिए ही उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि हमारी सरकार युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और हम किसी भी कीमत पर उनके सपनों के साथ खिलवाड़ करने वालों को सफल नहीं होने देंगे। कुछ लोग तो ये भी कह रहे हैं कि हम युवाओं के आगे या CBI जांच की मांग करने वालों के आगे झुक गए। ऐसे सभी लोगों को ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं, युवाओं के हितों की रक्षा के लिए सर झुका भी सकता हूं और सर कटा भी सकता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में आपदाओं का प्रकोप होने के बावजूद अब तक लगभग 45 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा पूरी कर सकुशल अपने गंतव्य को लौट चुके हैं। हमने अब राज्य में “शीतकालीन यात्रा” भी प्रारंभ की हैं, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक शीत काल में भी हमारे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ अन्य पर्यटक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि हम वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली नंदा देवी राजजात यात्रा और वर्ष 2027 में देवनगरी हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ को भी दिव्य और भव्य बनाने हेतु संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। आज हमारा प्रदेश धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन और वेडिंग डेस्टिनेशन के क्षेत्र में भी एक “विशिष्ट केंद्र” के रूप में तेजी से उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित किया जा रहा है। हमने राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर देश-विदेश के उद्यमियों के साथ ₹3.56 लाख करोड़ के एमओयू किए थे। मुझे गर्व है कि इस सम्मेलन के डेढ़ वर्ष के भीतर ही हम ₹1 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में सफल रहे हैं।

इस अवसर पर फ़िल्म अभिनेता श्री आशुतोष राणा सहित फ़िल्म, मीडिया व विभिन्न क्षेत्रों के लोकप्रिय गणमान्य उपस्थित रहे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra

उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, बदरीनाथ-केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बढ़ी ठंड-Newsnetra

करवा चौथ 2026 पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कर्मचारियों को आज मिलेगी छुट्टी!-Newsnetra

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी!-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 29 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, मुख्यमंत्री धामी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव – उत्तराखण्ड चैप्टर 2025 में रखे विचार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 8 3
उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
feature image 6 4
उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, बदरीनाथ-केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बढ़ी ठंड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 29, 2026
feature image 5 4
करवा चौथ 2026 पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कर्मचारियों को आज मिलेगी छुट्टी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 4 6
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 29, 2026
Aaj ka Rashifal 29 October 2026
Aaj ka Rashifal 29 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 3
गैरसैंण विधानसभा सत्र में हंगामा ही हंगामा, जन मुद्दे पीछे छूटे; डेढ़ दिन में खत्म हुआ सत्र!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 28, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?