By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देवभूमि में बास्केटबॉल का महामंच: मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शुभारंभ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देवभूमि में बास्केटबॉल का महामंच: मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शुभारंभ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीस्पोर्ट न्यूज

देवभूमि में बास्केटबॉल का महामंच: मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शुभारंभ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/10/04 at 8:24 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
FB IMG 1759589550886
SHARE

देवभूमि में बास्केटबॉल का महामंच: मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शुभारंभ-Newsnetra

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तराखण्ड बास्केटबॉल एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए बधाई दी।

fb img 17595895431685606490413911919155
fb img 17595895443263933397706571415579
fb img 1759589546042866244424418819835
fb img 17595895495402262891815801829774
fb img 17595895537461104855728882387028
fb img 17595895524858150852821559583642



मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देवभूमि उत्तराखण्ड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, धैर्य, अनुशासन व टीम भावना भी सिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों से देश में खेलों के प्रति नई जागरूकता आई है और भारत खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को स्पर्श कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखण्ड तेजी से खेलभूमि के रूप में अग्रसर है। राज्य में 517 करोड़ रुपये की लागत से विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना विकसित की जा रही है। शीघ्र ही आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियों के साथ स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान लागू किया जाएगा तथा हल्द्वानी में प्रथम खेल विश्वविद्यालय और लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘नई खेल नीति’ के तहत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी, ‘खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’, खेल किट, राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा 4 प्रतिशत खेल कोटा की बहाली जैसे अनेक कदम खिलाड़ियों के हित में उठाए गए हैं। हाल ही में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये की सम्मान राशि भी दी गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून में बास्केटबॉल खिलाड़ियों के प्रशिक्षण (बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी) के लिए जिलाधिकारी देहरादून को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हल्द्वानी में निर्माणाधीन खेल विश्वविद्यालय के पास बास्केटबॉल प्रशिक्षण अकादमी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के लिए खेल विभाग को आवश्यक कदम उठाने तथा अन्य खेलों की भांति बास्केटबॉल की भी समय-समय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, अध्यक्ष उत्तराखण्ड बास्केटबॉल एसोसिएशन श्री सुशील कुमार, महासचिव बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया श्री कुलविंदर सिंह गिल, उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड बास्केटबॉल एसोसिएशन श्री आदित्य चौहान, श्री मंदीप सिंह ग्रेवाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra

उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, बदरीनाथ-केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बढ़ी ठंड-Newsnetra

करवा चौथ 2026 पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कर्मचारियों को आज मिलेगी छुट्टी!-Newsnetra

केदारनाथ धाम में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी!-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 29 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, देवभूमि में बास्केटबॉल का महामंच: मुख्यमंत्री धामी ने किया 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 8 3
उत्तराखंड आएंगे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, धारचूला-पौड़ी में करेंगे जनसभा!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 29, 2026
feature image 6 4
उत्तराखंड में बर्फबारी से बदला मौसम, बदरीनाथ-केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बढ़ी ठंड-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 29, 2026
feature image 5 4
करवा चौथ 2026 पर उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, महिला कर्मचारियों को आज मिलेगी छुट्टी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 4 6
केदारनाथ धाम में बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर में लिपटी बाबा केदार की नगरी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 29, 2026
Aaj ka Rashifal 29 October 2026
Aaj ka Rashifal 29 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 29, 2026
feature image 3
गैरसैंण विधानसभा सत्र में हंगामा ही हंगामा, जन मुद्दे पीछे छूटे; डेढ़ दिन में खत्म हुआ सत्र!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 28, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?