By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बाला हिसार की मजारों पर विवाद: बजरंग दल का विरोध, वन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बाला हिसार की मजारों पर विवाद: बजरंग दल का विरोध, वन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

बाला हिसार की मजारों पर विवाद: बजरंग दल का विरोध, वन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/01/17 at 9:53 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
Screenshot 20260117 020701 Chrome2
SHARE

बाला हिसार की मजारों पर विवाद: बजरंग दल का विरोध, वन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस-Newsnetra

बाला हिसार क्षेत्र में पहले एक मजार थी लेकिन वर्तमान में छह से अधिक मजारें बन गई हैं। इसके अलावा बार्लोगंज, किंग्रेग, दलाई हिल्स, अंडाखेत सहित अन्य जगह भी मजारें बनाई गई हैं। आज बजरंग दल कार्यकर्ता क्षेत्र स्थित बाबा बुल्लेशाह की मजार पर पहुंचे और विरोध जताया

बाला हिसार क्षेत्र में बनीं मजारों का बजरंग दल ने कड़ा विरोध किया है। दल का आरोप है कि पूर्व में मौके पर एक मजार ही थी लेकिन अब छह से अधिक मजारें बन गई हैं। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति न बने इसके लिए पुलिस, पीएसी के साथ ही स्थानीय प्रशासन की टीम भी पहुंची। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने मजार को 50 साल पुरानी बताया है। मामले में वन विभाग ने भी स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया था।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

शुक्रवार को बजरंग दल के शहर अध्यक्ष संदीप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता क्षेत्र स्थित बाबा बुल्लेशाह की मजार पर पहुंचे और विरोध जताया। संदीप सिंह ने कहा कि शहर में कई जगह अवैध मजारें बन गई हैं लेकिन शासन-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बाला हिसार क्षेत्र में पहले एक मजार थी लेकिन वर्तमान में छह से अधिक मजारें बन गई हैं। इसके अलावा बार्लोगंज, किंग्रेग, दलाई हिल्स, अंडाखेत सहित अन्य जगह भी मजारें बनाई गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में अवैध मजारों को नहीं हटाया गया तो बजरंग आगे की रणनीति बनाएगा। सूचना पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्कूल प्रतिनिधि से बात की।

वहीं, वाइनबर्ग एलन स्कूल के सीनियर अकाउंट ऑफिसर संजय मैनी ने बताया कि स्कूल के ट्रस्ट की ओर से करीब 50 वर्ष पहले एक निश्चित जमीन मजार के लिए दी गई थी। स्कूल के रिकाॅर्ड में भी इसका जिक्र है। उन्होंने साफ किया कि जमीन वन विभाग की नहीं स्कूल की है। स्कूल को मजार पर कोई आपत्ति नहीं है। बजरंग दल ने पत्र दिया है जिसे स्कूल बोर्ड के सामने रखा जाएगा।

मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सईद बाबा बुल्लेशाह समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि मजार सरकारी जमीन पर नहीं है। मुख्य मजार करीब 100 साल पुरानी है। उन्होंने कहा कि समिति के पास अभी मजार के कोई दस्तावेज नहीं हैं। दस्तावेज तलाशे जा रहे हैं। जो लोग विरोध कर रहे हैं वह उनकी सोच है। इस दौरान बजरंग दल के नगर मंत्री अनिल वर्मा, आदर्श शर्मा आदि मौजूद रहे।

स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया गया था। प्रबंधन ने लिखित जवाब में बताया कि मजार स्कूल की निजी जमीन पर बनी है। हालांकि स्कूल प्रबंधन की ओर से मजार के संबंध में कोई अभिलेख नहीं दिया गया है। कहा है कि नगर पालिका अपने अभिलेख देखकर बता सकती है कि मजार कितनी पुरानी है। मामले में जांच की जा रही है।
– अमित कंवर, डीएफओ, वन विभाग

मौके पर वन विभाग, राजस्व, नगर पालिका, पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच की गई है। वाइनबर्ग एलन स्कूल के प्रतिनिधि का कहना है कि स्कूल की सहमति से जमीन मजार बनाने के लिए दी गई है।
– उपेंद्र राणा, नायब तहसीलदार

सभी विभागों ने सर्वेक्षण किया है। स्कूल प्रतिनिधि का कहना है कि स्कूल के पास जमीन के दस्तावेज हैं लेकिन मजार के कोई दस्तावेज नहीं हैं।
– अनिरुद्ध सिंह चौधरी, कर अधीक्षक, नगर पालिका

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

मनोविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. अरुण कुमार ‘फेलो ऑफ द नैप्स–2026’ सम्मान से अलंकृत, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गुरुकुल कांगड़ी विवि का मान-Newsnetra

अंकिता भंडारी केस: गांधीनगर में आज होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट, CBI जांच में सहयोग का दिया भरोसा-Newsnetra

गुरु नानक देव जी का दर्शन ; अध्यात्म, सामाजिक समरसता और वैज्ञानिक चिंतन का अद्भुत संगम : डा.महेंद्र राणा-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 24 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, 24 नवंबर को होगा टेस्ट-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, बाला हिसार की मजारों पर विवाद: बजरंग दल का विरोध, वन विभाग ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 36 1
मनोविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. अरुण कुमार ‘फेलो ऑफ द नैप्स–2026’ सम्मान से अलंकृत, राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया गुरुकुल कांगड़ी विवि का मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 3 14
अंकिता भंडारी केस: गांधीनगर में आज होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट, CBI जांच में सहयोग का दिया भरोसा-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 24, 2026
feature image 2 14
गुरु नानक देव जी का दर्शन ; अध्यात्म, सामाजिक समरसता और वैज्ञानिक चिंतन का अद्भुत संगम : डा.महेंद्र राणा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 24, 2026
Aaj ka Rashifal 24 November 2026
Aaj ka Rashifal 24 November 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर November 24, 2026
feature image 35 1
अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, 24 नवंबर को होगा टेस्ट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
feature image 34 1
सीएम धामी ने चंपावत को दी 165.68 करोड़ की सौगात, 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?