By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बर्फबारी से बदला औली का नजारा, चांदी की तरह चमका हिल स्टेशन, ठंड में जमी कृत्रिम झील-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बर्फबारी से बदला औली का नजारा, चांदी की तरह चमका हिल स्टेशन, ठंड में जमी कृत्रिम झील-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

बर्फबारी से बदला औली का नजारा, चांदी की तरह चमका हिल स्टेशन, ठंड में जमी कृत्रिम झील-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/01/31 at 10:10 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
oul ma parayataka 134f929b212c60b476f8871b571d5265
SHARE

बर्फबारी से बदला औली का नजारा, चांदी की तरह चमका हिल स्टेशन, ठंड में जमी कृत्रिम झील-Newsnetra

बीते दिनों औली में जमकर बर्फबारी हुई। वहीं, अब बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं।

बर्फबारी के बाद औली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, खासकर सूरज ढलने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। ठंड के प्रकोप का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि औली में बनायी गई कृत्रिम झील जम गई है। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

oul ma brafabra e7397dd45e238145cdeda26af50016a3 oul ma parayataka ec8d559ed0c11bedcc093c6a008f35bf

बर्फबारी के बाद औली के नजारे पूरी तरह से बदल गए हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद यहां पर पर्यटकों की आमद लगातार बनी हुई है। पर्यटक औली में स्कीइंग का भी आनंद ले रहे हैं। वहीं औली में बनी कृत्रिम झील के ऊपर बर्फ की मोटी परत जम गई है। झील के चारों तरफ भी बर्फ जमी हुई है।

बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए देश के कोने-कोने से पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। मौसम के बदले मिजाज से औली में पर्यटन कारोबार ने भी अब गति पकड़ ली है। पहले तक जिन होटलों में बुकिंग कैंसिल हो रही थी अब दोबारा बुकिंग आनी शुरू हो गई हैं।

कुछ दिन पहले तक बर्फविहीन औली देखकर पर्यटक से लेकर स्थानीय कारोबारी निराश थे लेकिन जैसे ही मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी हुई तो औली में रौनक लौट आई। अब यहां आने वाले पर्यटक खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं और शानदार यादें लेकर लौट रहे हैं। पुणे से औली पहुंचीं पूनम चौधरी ने कहा कि वह पहली बार यहां दोस्तों के साथ अपना जन्म दिन मनाने के लिए आई हैं।

आकर स्कीइंग में भी हाथ आजमाया और खूबसूरती देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वहीं झारखंड से आए गौरव का कहना है कि तीन माह से औली आने की योजना बना रहे थे लेकिन बर्फबारी नहीं होने से कार्यक्रम स्थगित करते आ रहे थे। अब यहां बर्फबारी हुई है तो परिवार के साथ यहां आया हूं।

तीन दिन से औली में बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। यहां से जाने का मन ही नहीं कर रहा है। इन दिनों औली में चारों तरफ पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक प्रदीप शाह का कहना है कि बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले बर्फ नहीं होने से जो बुकिंग रद्द की जा रही थी अब दोबारा बुकिंग आने लग गई हैं

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस वार्ता, जांच से सजा तक की कार्रवाई की दी जानकारी-Newsnetra

देहरादून में 456 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, चांदी की तरह चमका हिल स्टेशन, ठंड में जमी कृत्रिम झील, बर्फबारी से बदला औली का नजारा
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
Untitled design 42 1
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस वार्ता, जांच से सजा तक की कार्रवाई की दी जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 41 1
देहरादून में 456 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 45
उत्तराखंड के टॉपर्स सम्मानित, शिक्षा में नवाचार और डिजिटल लर्निंग पर CM धामी का जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती शिक्षा October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?