Aaj ka Rashifal 1 February 2025 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होगी और परिवार में किसी नए मेहमानों का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप माता-पिता के साथ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही उलझनों को भी जानने का मौका मिलेगा। संतान नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकती है, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।
वृष राशिः आज का राशिफल
आज आपको सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी, क्योंकि मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपको सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि आप कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आप अपने माता-पिता से सलाह से मशवरा अवश्य करके जाएं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत से बिल्कुल जी नहीं चुराना है।
मिथुन राशि : आज का राशिफल
कर्क राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का बुलावा सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कुछ जनसभाएं करने का मौका मिलेगा। आप अपने लिए नए कपड़े, लैपटॉप, मोबाइल आदि की खरीदारी कर सकते हैं। आपको मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है, इसलिए आप किसी की कहीसुनी बातों का बिल्कुल भरोसा ना करें, नहीं तो बेवजह के लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं।
सिंह राशि: आज का राशिफल
कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको आपके कामों से एक नई पहचान मिलेगी और आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपका मन अपने बिजनेस को आगे तक लेकर जाने को करेगा और आप उसमें पूरी मेहनत से जुटेंगे। जो सरकारी काम यदि आपका लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई पुरानी बीमारी उभरने से आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रहेगी।





