धामी कैबिनेट के 6 बड़े फैसले: बोनस बहाल, 94 ESI पद सृजित, 22 नए पदों को मंजूरी-Newsnetra
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन फैसलों की जानकारी दी।
1️⃣ बोनस एक्ट 1965 फिर से लागू
श्रम विभाग के अंतर्गत पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट 1965 के तहत कर्मचारियों को पूर्व की भांति बोनस दिए जाने का निर्णय लिया गया है। कोविड-19 के दौरान इसमें संशोधन किया गया था, लेकिन अब इसे पुनः लागू कर दिया गया है।
2️⃣ ESI डॉक्टरों के 94 पद सृजित
उत्तराखंड ESI (कर्मचारी राज्य बीमा) नियमावली 2006 में संशोधन करते हुए 94 नए पद सृजित किए जाएंगे।
- ग्रेड ‘A’ के 11 पद
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर के 6 पद
- असिस्टेंट डायरेक्टर का 1 पद
इन पदों पर चयन मेडिकल सेलेक्शन बोर्ड के माध्यम से किया जाएगा।
3️⃣ नारकोटिक ड्रग्स एक्ट के तहत 22 नए पद
गृह विभाग में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के अंतर्गत DSP सहित कुल 22 पद सृजित करने को मंजूरी दी गई है, जिससे नशा तस्करी पर नियंत्रण को मजबूती मिलेगी।
4️⃣ हैबिटुअल ऑफेंडर पर सख्ती
उत्तराखंड कारागार नियमावली 2024 के तहत बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों को केंद्र के प्रावधानों के अनुरूप “हैबिटुअल ऑफेंडर” की श्रेणी में रखा जाएगा। इससे ऐसे अपराधियों पर निगरानी और नियंत्रण सख्त होगा।
5️⃣ दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन
राज्य में 893 दैनिक श्रमिकों में से 304 को न्यूनतम वेतनमान मिल रहा था, जबकि 589 को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अब शेष श्रमिकों को भी न्यूनतम वेतनमान 18,000 रुपये दिया जाएगा।
6️⃣ मुख्यमंत्री खाद्य योजना को मंजूरी
कृषि विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य योजना के साथ अब मुख्यमंत्री खाद्य योजना भी संचालित की जाएगी। इसके तहत लाभार्थियों को 25% सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
इन फैसलों को राज्य सरकार ने प्रशासनिक मजबूती, कर्मचारियों के हित और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।




