By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: केदारनाथ धाम में रावल उत्तराधिकार पर विवाद: त्यागपत्र बिना घोषणा कितनी उचित, नियुक्ति अधिकार पर उठे सवाल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > केदारनाथ धाम में रावल उत्तराधिकार पर विवाद: त्यागपत्र बिना घोषणा कितनी उचित, नियुक्ति अधिकार पर उठे सवाल-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

केदारनाथ धाम में रावल उत्तराधिकार पर विवाद: त्यागपत्र बिना घोषणा कितनी उचित, नियुक्ति अधिकार पर उठे सवाल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/02/15 at 10:21 AM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
FB IMG 1771100352404
SHARE

केदारनाथ धाम में रावल उत्तराधिकार पर विवाद: त्यागपत्र बिना घोषणा कितनी उचित, नियुक्ति अधिकार पर उठे सवाल-Newsnetra

जय_श्री_केदार मीडिया के माध्यम से जानकारी में आया कि श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग जी ने नांदेड़ (महाराष्ट्र) में एक निजी कार्यक्रम में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है। जानकारी में यह भी आया है कि वर्तमान रावल जी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए रावल पद पर श्री शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी चुना है। मीडिया के अनुसार भीमाशंकर लिंग जी ने कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों से अब केदारनाथ के रावल का पद संभालने में असमर्थ हैं। इसलिए वे अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हैं।

हालांकि, मैंने आज BKTC के अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी का बयान भी समाचार पत्रों में देखा। उन्होंने कहा है कि वर्तमान रावल जी की ओर से अभी तक औपचारिक रूप से त्याग पत्र नहीं दिया गया है। ऐसे में नए रावल की नियुक्ति प्रक्रिया तभी प्रारंभ होगी, जब वर्तमान रावल का विधिवत त्याग पत्र मिलेगा। उनका वक्तव्य उचित है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

निश्चित रूप से मंदिर समिति एक्ट में रावल, नायब रावल आदि की नियुक्ति का अधिकार BKTC को ही है। रावल, नायब रावल आदि पद भले ही धार्मिक दृष्टि से गरिमामयी व पूजनीय हैं, किंतु इन पदों पर नियुक्ति, वेतन आदि की प्रक्रिया मंदिर समिति के अन्य कार्मिकों की भांति ही है।

मेरे कार्यकाल के दौरान श्री बदरीनाथ के तत्कालीन रावल श्री ईश्वरी प्रसाद नंबदूरी जी द्वारा अपने स्वास्थ्यगत कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया गया था। उन्होंने निर्धारित समयावधि में अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। BKTC ने उनके आवेदन को स्वीकार कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप तत्कालीन नायब को प्रभारी रावल के रूप में नियुक्त किया और नए नायब रावल की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए।

चूँकि, श्री बदरीनाथ धाम के रावल और नायब रावल पद पर केरल प्रदेश के नंबूदरी ब्राह्मण ही नियुक्त हो सकते हैं। हमने केरल के दो प्रमुख समाचार पत्रों में इस संबंध में विज्ञप्ति प्रकाशित की। बाकायदा श्रेष्ठ शैक्षिक योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर नायब रावल की नियुक्ति की।

श्री केदारनाथ धाम के रावल कर्नाटक के शैव लिंगायत समुदाय के होते हैं। वर्ष 2000 में भीमाशंकर लिंग जी की नियुक्ति से पूर्व सिद्धेश्वर लिंग जी श्री केदारनाथ धाम के रावल पद पर आसीन थे। धार्मिक मामलों और परंपराओं के जानकारों के अनुसार सिद्धेश्वर लिंग जी से पूर्व जितने भी रावल रहे हैं, वो आजन्म रहे हैं। अर्थात निर्वाण प्राप्त करने तक।

सिद्धेश्वर लिंग जी ने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया था। उन्होंने भीमाशंकर लिंग जी के नाम की रावल पद के लिए संस्तुति की थी। लेकिन भीमाशंकर लिंग जी के नाम पर कुछ लोगों ने घोर आपत्ति जताई थी और उनके पट्टाभिषेक के विरोध में ऊखीमठ में आंदोलन तक हुआ था।

बहरहाल, भीमाशंकर जी द्वारा बिना त्याग पत्र दिए बिना अपना उत्तराधिकारी घोषित करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं कहा जा सकता है। यह ठीक है कि अभी तक श्री बदरीनाथ धाम के रावल की नियुक्ति प्रक्रिया की तरह श्री केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति को लेकर मंदिर समिति में बहुत स्पष्ट प्रावधान नहीं हैं। बावजूद इसके प्रबंधन व प्रशासकीय व्यवस्था को चुनौती देना उचित नहीं है।

अगर सरकार ने मंदिरों के प्रबंधन की कोई व्यवस्था सुनिश्चित की है तो उसे पूरी तरह नकारना उचित नहीं है। यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि भीमाशंकर जी द्वारा नांदेड़ में जो कार्यक्रम आयोजित किया गया था, क्या उसके लिए उन्होंने मंदिर समिति से कोई अनुमति प्राप्त की थी? मंदिर समिति के अध्यक्ष जी का बयान भी है कि रावल की नियुक्ति का अधिकार समिति को है। तो धार्मिक मान्यताओं व परंपराओं के विपरीत “रूप छड़ी” महाराष्ट्र तक कैसे पहुँच गई? मंदिर समिति के कार्मिक छड़ी को लेकर कैसे वहाँ पहुंचे?

मंदिर समिति के अध्यक्ष जी को उन अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए जो उनके संज्ञान के बिना परंपराओं को ध्वस्त कर छड़ी को महाराष्ट्र ले गए और साथ में कर्मचारियों को भी भेजा।

मेरे कार्यकाल में पहली बार मंदिर समिति के कार्मिकों के लिए सेवा नियमावली तैयार की गई थी, जिसे प्रदेश कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसी क्रम में श्री केदारनाथ धाम के रावल की नियुक्ति के लिए भी नियमावली तैयार की गई थी, किंतु मेरा कार्यकाल पूर्ण होने के कारण नियमावली को शासन को प्रेषित कर उसे स्वीकृति नहीं मिल सकी थी। मेरा बीकेटीसी अध्यक्ष जी से यह भी अनुरोध है कि इस नियमावली को कैबिनेट से पारित करवाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाने चाहिए

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra

कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस वार्ता, जांच से सजा तक की कार्रवाई की दी जानकारी-Newsnetra

देहरादून में 456 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, केदारनाथ धाम में रावल उत्तराधिकार पर विवाद: त्यागपत्र बिना घोषणा कितनी उचित, नियुक्ति अधिकार पर उठे सवाल
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 43 1
कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, सतपाल महाराज बोले- श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती October 15, 2026
Untitled design 42 1
अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस की प्रेस वार्ता, जांच से सजा तक की कार्रवाई की दी जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 41 1
देहरादून में 456 नशीले कैप्सूल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, डोईवाला पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 15, 2026
Untitled design 45
उत्तराखंड के टॉपर्स सम्मानित, शिक्षा में नवाचार और डिजिटल लर्निंग पर CM धामी का जोर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती शिक्षा October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?