देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ. महेंद्र पाल सिंह-Newsnetra
देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान 2026 उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा प्रदान किया गया।
उत्तरकाशी उच्च शिक्षा से उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में रामचंद्र राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी के वनस्पति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ महेंद्र पाल सिंह को अमर उजाला एवं एम आई ई टी (MIET) शिक्षण संस्थान हल्द्वानी के द्वारा हल्द्वानी में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के हाथों शोध शिक्षण एवं नवाचार प्रोत्साहन हेतु उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार से नवाजा गया इसके तहत प्रदेश प्राथमिक माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के 450 आवेदन आयें जिनमे से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 23 प्राध्यापकों को समानित किया गया उच्च शिक्षा हेतु शोध पत्र प्रकाशन पुस्तक प्रकाशन एवं नवाचार को आधार बनाकर चयन किया गया विदित हो कि डॉ परमार ने इन 30 अंको में से 26 अंक प्राप्तकर् उत्तरकाशी ज्ञानपद से उच्च शिक्षा क्षेत्र से उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त वहीं प्राथमिक शिक्षा में श्री हरीश नौटियाल एवं रावत जी को मिला इस हेतु उत्तरकाशी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर पंकज पंत जी द्वारा हर्ष व्यक्त किया व बताया कि हर्ष का विषय है वनस्पति विज्ञान विभाग में अविरल दो वर्षों से मिला है विदित हो विगत वर्ष इसी महाविद्यालय में कार्यरत डॉ आराधना चौहान को भी उत्कृष्ट शिक्षिका के खिताब से नवाजा गया व पूर्व में विभाग की डॉ जयलक्ष्मी रावत एवं विभाग में USERC से महिला वैज्ञानिक सेनवाजा गया बताया यह महाविद्यालय के साथ साथ विभाग विभाग के लिए हर्ष का विषय है




उक्त कार्यक्रम पूर्व शिक्षा निदेशक प्रोफेसर बहादुर सिंह बिष्ट उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर लोहनी हल्द्वानी के माननीय विधायक वंशीधर भगत ,हल्द्वानी के मेयर श्री बिष्ट जी सहित अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार संपादक एवं एम आई ई टी के प्राचार्य ,शिक्षक एवं छात्र छात्राएंउपस्थित रहे ।





