महिला कर्मचारी के उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस नेता सुंदर सिंह रावत “आजाद” ने डीएम को सौंपा ज्ञापन-Newsnetra
देहरादून।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के नेता एवं रायपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुंदर सिंह रावत “आजाद” ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपकर महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग से जुड़े संस्थान में कार्यरत महिला कर्मचारी हेमलता के साथ हो रहे कथित मानसिक उत्पीड़न की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और महिला सुरक्षा के मामलों में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। इस प्रकरण में विभागीय स्तर पर गंभीर लापरवाही और मंत्री रेखा आर्य की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।
सुंदर सिंह रावत “आजाद” ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि मामले में जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान महेंद्र बिष्ट, सुरेश पाल सिंह, विनीता, राकेश, उषा देवी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





