लक्ष्मणझूला के मस्तराम घाट पर गंगा स्नान के दौरान हादसा, 25 वर्षीय युवक बहा, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव-Newsnetra
थाना लक्ष्मणझूला के पास मस्तराम घाट पर गंगा में स्नान के दौरान एक युवक गंगा में बह गया। युवक के गंगा में बहने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची और सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशकत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद किया।
थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे मस्तराम घाट पट्टी वौरमला, भौनखाल, जनपद अल्मोड़ा निवासी सूरज सिंह(25) पुत्र माधव सिंह गंगा में स्नान कर रहे थे
इस दौरान वह गंगा की गहराई में डूब गया। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशकत के बाद करीब 20 फीट गहराई से युवक का शव बरामद किया गया। युवक पास के एक होटल में शेफ का काम करता था





