यमुनोत्री धाम से लौट रहे घायल श्रद्धालु की महिला आरक्षियों ने दिखाई तत्परता, तत्काल प्राथमिक उपचार देकर पहुंचाया अस्पताल-Newsnetra
श्री यमुनोत्री धाम से दर्शन कर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे श्रद्धालु विलासनाई, निवासी महाराष्ट्र, उम्र 48 वर्ष अचानक घोड़े से गिरकर घायल हो गए। घटना फॉरेस्ट डायवर्जन ड्यूटी पॉइंट के समीप हुई, जहां ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी प्रभा एवं करिश्मा ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए घायल श्रद्धालु को तुरंत सहायता प्रदान की।
प्राथमिक परीक्षण में पाया गया कि श्रद्धालु की कोहनी पर गंभीर चोट लगी थी, जिससे कोहनी का जोड़ निकल गया था। महिला आरक्षियों द्वारा बिना समय गंवाए इम्प्रोवाइज्ड स्लिंग का प्रयोग कर घायल हाथ को स्थिर किया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली
इसके उपरांत दोनों महिला कर्मियों द्वारा घायल श्रद्धालु को आगे के समुचित उपचार हेतु कंडी के माध्यम से पीएचसी जानकीचट्टी रवाना किया गया। महिला आरक्षियों की तत्परता, सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं द्वारा सराहना की जा रही है





