चारधाम यात्रा सीजन में विकासनगर पुलिस का अतिक्रमण पर बड़ा अभियान, कई दुकानदारों पर कार्रवाई-Newsnetra
वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा/पर्यटक सीजन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य बाजार क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव व उससे दुर्घटनाओं के घटित होने की सम्भावनाओ के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्रो में लगातार अभियान चलाते हुए मुख्य मार्गों/बाजारों पर फुटपाथों पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में आज दिनांक: 08-05-26 को प्रभारी निरीक्षक विकासनगर के नेतृत्व में कोतवाली विकासनगर पर गठित टीम द्वारा बाजार क्षेत्र के दुकानदारों एवं व्यापारियों को पूर्व में मुख्य मार्गों/फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने हेतु दिए गए “अंतिम चेतावनी नोटिस“ के अनुपालन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश दुकानदारों द्वारा फुटपाथ से अतिक्रमण हटा लिया गया है, जिससे लोगों को पैदल आवागमन के दौरान असुविधा का सामना नहीं करना पड रहा है। इस दौरान कुछ दुकानदारों एवं ठेली संचालकों द्वारा मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण किया जाना पाये जाने पर उक्त सभी के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए उन्हें अन्तिम चेतावनी नोटिस तामील करवाये गये। अब तक विकासनगर पुलिस द्वारा 50 दुकानदारों एवं ठेली संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, उक्त नोटिस में दी गई समयसीमा के उपरान्त भी उक्त व्यक्तियो द्वारा मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण किये जाने पर उन सभी के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अभियोग पंजीकृत किया जायेगा, साथ ही मुख्य मार्गों/फुटपाथों पर अतिक्रमण कर लगाये गये सामान को जब्त किया जायेगा।
कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्र में प्रतिबन्धित रूट पर संचालित किये जा रहे 05 ई-रिक्शा को थाने लाया गया। साथ ही सड़क किनारे नो-पार्किंग में खड़े 10 पिकअप वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए गए





