SDRF उत्तराखंड द्वारा नैनीताल के भवाली-कैंची मार्ग पर 120 मीटर गहरी खाई में गिरे व्यक्ति का कठिन रोप रेस्क्यू अभियान, शव सुरक्षित बाहर निकाला-Newsnetra
आज दिनांक 11 मई 2026 को समय आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि भवाली-कैंची रोड पर निगलाट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति, कृष्ण कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अज्ञात, संतुलन बिगड़ने के कारण लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया था
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक की सहायता से गहरी खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। तत्पश्चात टीम द्वारा शव को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया





