उत्तराखंड में लागू होगी ‘एक जिला-एक खेल’ नीति, देहरादून में शूटिंग और हरिद्वार में कुश्ती को मिलेगा बढ़ावा-Newsnetra
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जिला एक खेल नीति को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके तहत राज्य के सभी 13 जनपदों के लिए एक-एक विशिष्ट खेल का चयन किया गया है।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य राज्य में खेल प्रतिभाओं को निखारना है। साथ ही उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। नीति का उद्देश्य प्रत्येक जिले में चयनित खेल के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा और प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित करना है। इससे स्थानीय स्तर पर खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। सरकार का मानना है कि यह पहल युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।





