बहादराबाद में ग्राम विकास अधिकारी संघ की प्रान्तीय बैठक, पुरानी पेंशन और MACP वेतनमान समेत कई मांगें उठीं-Newsnetra
ग्राम विकास अधिकारी की प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक विकास खण्ड सभागार बहादराबाद में आहूत की गई ।
बैठक को अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष श्री हर्ष डी०जोशी के द्वारा की गई।
बैठक में वक्ताओं के द्वारा ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की विभिन्न समस्याओं पर विचार रखे गये ।
इसमें सभी ग्राम विकास अधिकारियों को one time Settelment 10,16, 26 का लाभ दिये जाने , विकसित भारत – जी राम जी के प्रारंभ होने से पहले एसोशिएसन के सुझावों को सम्मिलित करने, एन०आर० एन० एम० के स्टाफ को ग्राम विकास अधिकारी अधीन कार्य करने हेतु तैनात करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करने , एम ० ए ० सी० पी ० के अंतर्गत पदोन्नत पद का वेतनमान दिये जाने ए ० बी ० डी ०ओ० की अंतिम ज्येष्ठता सूची बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई
बैठक में अध्यक्ष हर्ष डी० जोशी महामंत्री दिलीप भण्डारी ‘ पिथौरागढ़ अध्यक्ष – प्रदीप भट्ट अल्मोड़ा सतीश पाण्डे ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष रामसिंह मेहता पौड़ी अध्यक्ष अशोक भण्डारी टिहरी अध्यक्ष सुनील कलेठा हरिद्वार अध्यक्ष अनुज चौहान रुद्रप्रयाग महेश चंद्र उपाध्यक्ष भानु थपलियाल संरक्षक शक्ति प्रसाद भट्ट बी ० डी ० रतूड़ी उपस्थित रहे





