गोपेश्वर में अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर की स्थापना को मिली गति, सांसद निधि से ₹50 लाख की पहली किस्त जारी-Newsnetra
विगत दिनों मैंने गोपेश्वर में अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर की स्थापना हेतु अपनी प्रतिबद्धता आप सभी के साथ साझा की थी।
उसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज मैंने अपनी सांसद निधि से इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए प्रथम किस्त के रूप में ₹50 लाख की धनराशि जारी कर दी है।
यह डायलिसिस सेंटर गोपेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रों के किडनी रोगियों के लिए वरदान सिद्ध होगा। इसके स्थापित होने से मरीजों को डायलिसिस जैसी महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा के लिए दूर-दराज़ के शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध हो सकेगा।





