ARIES की वैज्ञानिक उपलब्धियों की सराहना, सीएम धामी बोले— विकसित भारत @2047 में निभाएगा अहम भूमिका-Newsnetra
देवस्थल स्थित ARIES का भ्रमण कर वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उत्कृष्ट शोध कार्य कर रहे युवा शोधार्थियों को सम्मानित किया।
हिमालय की गोद में स्थापित यह संस्थान भारत की वैज्ञानिक क्षमता, नवाचार और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, AI और खगोलीय अनुसंधान के क्षेत्र में एरीज़ का योगदान विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मेरा मानना है कि विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने, युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, एस्ट्रो-टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को वैज्ञानिक अवसरों से जोड़ने की आवश्यकता है।
मुझे विश्वास है कि ARIES अपनी वैज्ञानिक उत्कृष्टता के माध्यम से विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।




