By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: सेलाकुई में बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 40 लाख का चोरी का माल और 3.90 लाख नकद बरामद-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > सेलाकुई में बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 40 लाख का चोरी का माल और 3.90 लाख नकद बरामद-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

सेलाकुई में बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 40 लाख का चोरी का माल और 3.90 लाख नकद बरामद-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/23 at 10:53 AM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20260623 WA0067
SHARE

सेलाकुई में बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 40 लाख का चोरी का माल और 3.90 लाख नकद बरामद-Newsnetra

सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत घटित चोरी की अलग-अलग घटनााओं के सम्बन्ध में थाना सेलाकुई पर वादिगणोद्वारा दी गई तहरीरों के आधार पर थाना सेलाकुई पर *क्रमश: 01: मु0अ0सं0-40/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, 02: मु0अ0सं0-69/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, 03: मु0अ0सं0-75/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, 04: मु0अ0सं0-81/2026 धारा 305(ए) बीएनएस तथा 05: मु0अ0सं0-82/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस* के अभियोग पंजीकृत किये गये है ।
लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटनाओं के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना सेलाकुई पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थलों तथा उसके आस-पास व आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिंया एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 22-06-26 को पुलिस टीम को चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के पुन: किसी घटना को अंजाम देने के इरादे से सेलाकुई क्षेत्र में आने की सूचना मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध ग्लैमर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एए-2277 पर सवार 02 अभियुक्तों 01: विकास 02: सुमित कुमार को रोक कर चैक किया गया तो बाइक सवार अभियुक्तों से आलानकब बरामद हुआ जिनसे सख्ती से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा सेलाकुई क्षेत्र में कई बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके शकंरपुर, सहसपुर स्थित किराये के कमरे से अलग-अलग घटनाओं में चोरी किया गया लगभग 40 लाख रू0 मूल्य का माल तथा 03 लाख 90 हजार रू0 नगद बरामद किये गया। घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटर साइकिल को सीज किया गया। अभियुक्त विकास द्वारा चोरी के सामान को बेचकर कमाए गए 2 लाख 50 हज़ार रुपए को अपने बैंक खाते में डालना पाए जाने पर उसके बैंक खाते को फ्रिज कराया गया।

*पूछताछ का विवरण:* अभियुक्तों से सख्ती से पूछताछ अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का काम करते हैं, जिससे उनका मुशकिल से ही गुजारा चल पाता था। इस कारण उनके द्वारा योजना बनाई गई जिसके अनुसार वे दिन में काम की तलाश के बहाने बंद घरों की रैकी करते थे। उन्हें इस बात का अंदाजा था कि वर्तमान में गर्मी की छुट्टियों के कारण कई परिवार अपने घरों में ताला लगाकर बाहर घूमने गये होंगे। जिस कारण वे दिन में ऐसे मकानों को रैकी कर चिन्हित करते थे तथा रात्रि में अंधेरे तथा भवन स्वामियों के वहां न होने का फायदा उठाते हुए चोरी की घटनाओं को अजांम देकर वहां से फरार हो जाते थे। अभियुक्त शंकरपुर सहसपुर स्थित एक किराये के मकान में रह रहे थे तथा चोरी की घटना मे मिलने वाला सामान भी अभियुक्तों द्वारा उसी किराये के कमरे में छिपाया गया था। जिसमें से अभियुक्त थोडा-थोडा सामान बेचकर अपना खर्चा चला रहे थे। अभियुक्तों द्वारा सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत चोरी की 05 अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया। आज भी दोनो अभियुक्त पुन: किसी चोरी की घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से आये थे तथा पुलिस टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनो गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं में कई बार जेल जा चुके हैं तथा चोरी की घटनाओं में अभियुक्तों के एक अन्य साथी का भी सम्मिलित होना प्रकाश में आया है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

*घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस टीम को 2500 रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किया गया।*

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- विकास पुत्र नाथी राम नि0 झीवर हेडी जयन्तीपुर थाना बिहारी गढ सहारनपुर उम्र 21,
2- सुमित कुमार पुत्र स्व0 श्री धर्मसिह नि0 ग्राम हुसैनमलिकपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उम्र 27 वर्ष

*बरामद माल*
01: अलग-अलग घटनाओं में चोरी किया गया माल अनुमानित मूल्य लगभग 40 लाख रू0
02: 03 लाख 90 हजार रुपये नकद
03: घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एए-2277
04: अभियुक्त विकास के बैंक खाते में चोरी का सामान बेचकर कमाए गए 02 लाख 50 हजार रूपये जमा होना पाया जाने पर अभियुक्त के खाते में धनराशि को फ्रिज कराया गया।

*आपराधिक इतिहास अभि0 विकास*
1- मु0अ0सं0-40/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
2- मु0अ0सं0-69/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
3- मु0अ0सं0-75/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
4- मु0अ0सं0-81/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
5- मु0अ0सं0-82/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई

*आपराधिक इतिहास अभि0 सुमित कुमार*
1- मु0अ0सं0-40/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
2- मु0अ0सं0-69/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
3- मु0अ0सं0-75/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
4- मु0अ0सं0-81/2026 धारा 305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
5- मु0अ0सं0-82/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस, थाना सेलाकुई
6- मु0अ0सं0-254/2018 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट, थाना सहसपुर
7- मु0अ0सं0-103/2017 धारा 457/380/411 भादवि0 , थाना बूडिया, हरियाणा

*पुलिस टीम थाना सेलाकुई*
1- उ0नि0 लोकपाल परमार, थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई
2- व0उ0नि0 विवेक भण्डारी, थाना सेलाकुई
3- उ0नि0 सुमेर सिंह,
4- उ0नि0 कृपाल सिंह,
5- उ0नि0 प्रवीन कुमार,
6- हे0का0 महेन्द्र,
7- का0 बृजेश रावत,
8- का0 सुधीर,
9- का0 सोहन,

*एसओजी टीम, देहरादून*
1-निरीक्षक के.आर. पांडे (प्रभारी एसओजी देहात)
2-का0 नवनीत नेगी,
3-का0 जितेन्द्र सिंह,
4-का0 सोनी कुमार,
5-का0 विपिन,
6-का0 मनोज

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण विधानसभा का घेराव और 1 नवंबर को दिल्ली कूच-Newsnetra

पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति के खिलाफ जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित-Newsnetra

उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra

दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजना अपलोड किए बिना निकाले ₹26 लाख, लक्सर के VPDO सुशील सती निलंबित-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 40 लाख का चोरी का माल और 3.90 लाख नकद बरामद-Newsnetra, सेलाकुई में बंद घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
उत्तराखंड में कांग्रेस का आंदोलन तेज, 23 से 25 अक्टूबर तक न्याय यात्रा, 27 को गैरसैंण विधानसभा का घेराव और 1 नवंबर को दिल्ली कूच-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति के खिलाफ जांच के लिए 10 सदस्यीय SIT गठित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 1
उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन से लेकर कटने तक बदलेंगे नियम, स्मार्ट मीटर और सोसाइटी के कनेक्शन पर भी नए प्रावधान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1 1
दून अस्पताल के डॉक्टरों ने बचाई दो मरीजों की जान, 6 साल के बच्चे की सांस नली से निकाला प्लास्टिक का टुकड़ा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर योजना अपलोड किए बिना निकाले ₹26 लाख, लक्सर के VPDO सुशील सती निलंबित-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1
रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?