मेयर सौरभ थपलियाल की समीक्षा बैठक, कूड़ा निस्तारण से गोशाला तक सभी व्यवस्थाओं पर फोकस-Newsnetra
मानसूनी बारिश की तैयारियों, शहर की स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण और गोशाला संचालन की समीक्षा को लेकर मेयर सौरभ थपलियाल ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षा से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं और जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
गोशालाओं के संचालन की समीक्षा के दौरान मेयर ने पशुओं के रखरखाव, चारा-पानी की उपलब्धता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गोशालाओं का संचालन व्यवस्थित और मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए।
मानसून को देखते हुए जलभराव की संभावित समस्या वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी करने, नालों की समय रहते सफाई कराने और आपातकालीन व्यवस्थाओं को पूरी तरह तैयार रखने के निर्देश दिए गए। मेयर ने कहा कि नगर निगम के सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े




