पौड़ी पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
पौड़ी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बंद मकानों को निशाना बनाते थे। वे चोरी की मोटरसाइकिल से रेकी करते थे। पुलिस ने चार दिनों में ही गिरोह की पूरी कुंडली खोल दी।
उनके पास से चोरी के 13,600 रुये बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि 26.जून को आरोपियों ने उधम सिंह नगर के किच्छा थाना क्षेत्र से एक अपाचे मोटरसाइकिल चोरी की थी व इसी मोटरसाइकिल का उपयोग करते हुए उन्होंने लाखों रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी व नकदी भी चोरी की थी। चोरी के इन प्रकरण में संलिप्त इनके मुख्य साथी अभियुक्त मो. आरिफ, निवासी- दिल्ली जो कि अभी फरार चल रहा है ।




