उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: उफनती नदियों से बहा कोटद्वार-लालढांग मार्ग, आवागमन पूरी तरह ठप-Newsnetra
पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश से चिल्लरखाल और लालढांग के बीच पड़ने वाली सिगड्डी सोत और मैहली सोत नदियां उफनाने लगी। नदियों का जलस्तर बढ़ते ही नदी क्षेत्र में बनाया गया कच्चा मार्ग बह गया। जिससे कोटद्वार लालढांग मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। कोटद्वार से लालढांग होते होते हुए जाने वाली जीएमओयू की बसें यूपी के रास्ते जा रही हैं।
मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से ठप हो चुकी है। दुपहिया वाहन सवार जान जोखिम में डाल कर उफनती नदी को पार करने पर मजबूर रहे। क्षेत्रवासियों को बारिश थमने का इंतजार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर आवाजाही ठप होने से उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से शीघ्र मोटर मार्ग की मरम्मत कर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है।




