By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड ने रचा शिक्षा का नया इतिहास, देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का मिला गौरव-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड ने रचा शिक्षा का नया इतिहास, देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का मिला गौरव-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखंड ने रचा शिक्षा का नया इतिहास, देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का मिला गौरव-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/09 at 10:49 AM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20260708 WA0062 1
SHARE

उत्तराखंड ने रचा शिक्षा का नया इतिहास, देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का मिला गौरव-Newsnetra

उत्तराखण्ड ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित करते हुए नई शिक्षा नीति 2020 एवं उल्लास (ULLAS-Understanding of Lifelong Learning for All in Society) नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्य ने निर्धारित मानकों के अनुरूप वयस्क साक्षरता का लक्ष्य प्राप्त कर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ा है। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित साक्षरता के मानकों को पूर्ण किये जाने के पश्चात दिनांक 08 जुलाई 2026 को श्री राज्यपाल, उत्तराखण्ड, द्वारा राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी।

उत्तराखण्ड से पूर्व देश के पाँच राज्य मिजोरम, गोवा, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश तथा सिक्किम, पूर्ण साक्षरता का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं। अब उत्तराखण्ड भी इस गौरवशाली सूची में शामिल होकर राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान स्थापित कर चुका है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कहा गया कि” प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया जाना राज्य के लिए मील का पत्थर है। इस उपलब्धि के लिए सरकार के द्वारा किये गये सतत प्रयासों के साथ ही प्रदेशवासियों की सक्रिय भागीदारी की भी अहम भूमिका है। इस प्रकार के सामूहिक प्रयासों से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में बल मिलेगा साथ ही डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, सतत शिक्षा तथा जीवनोपयोगी कौशलों को प्रत्येक नागरिक तक पहुँचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी”। इस उपलब्धि पर मैं सभी प्रदेशवासियों को अपनी और सरकार की ओर से हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित करता हूँ”।

राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित होने पर प्रदेश के माननीय शिक्षा मंत्री डा० धन सिंह रावत द्वारा कहा गया कि “देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं आजीवन शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सफलता विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी “I

इसी कम मे सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग श्री रविनाथ रामन द्वारा कहा गया कि “पूर्ण साक्षरता सामाजिक एवं आर्थिक विकास की आधारशिला है। उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रत्येक नागरिक तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित की गई है जिसके प्रयास से राज्य पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त कर पाया है”।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा श्रीमती आकांक्षा कोण्डे द्वारा कहा गया कि “यह उपलब्धि राज्य के सभी जनपदों, विकासखण्डों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों तथा समुदाय के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। हमारा प्रयास रहेगा कि शिक्षा की गुणवत्ता एवं आजीवन अधिगम के अवसरों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए “।

निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा, उत्तराखण्ड श्री कुँवर सिंह रावत द्वारा कहा गया कि राज्य द्वारा भारत सरकार के निर्धारित मानकों को पूर्ण करते हुए पूर्ण साक्षरता के लक्ष्य को प्राप्त किया है। भविष्य में भी डिजिटल शिक्षा और जीवनोपयोगी कौशलों पर कार्य जारी रहेगा”।

यह उपलब्धि उत्तराखण्ड सरकार, विद्यालयी शिक्षा विभाग, समग्र शिक्षा, जिला प्रशासन, स्वयंसेवी शिक्षकों, शिक्षा प्रेरकों, स्थानीय निकायों तथा जनसामान्य के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। राज्य के सभी जनपदों में व्यापक जनभागीदारी, नियमित अनुश्रवण तथा प्रभावी कार्ययोजना के माध्यम से उल्लास कार्यक्रम को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें आजीवन शिक्षा, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, जीवनोपयोगी कौशल तथा सतत अधिगम से जोड़ना भी है। यह उपलब्धि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और विकसित भारत के निर्माण में उत्तराखण्ड की सक्रिय भागीदारी को भी दर्शाती है।

इस अवसर पर समस्त शिक्षा निदेशालयों, एस०सी०ई०आर०टी०, समग्र शिक्षा एवं नवभारत साक्षरता कार्यक्रम प्रकोष्ठ द्वारा राज्य को पूर्ण साक्षर घोषित किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड ने रचा शिक्षा का नया इतिहास, देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बनने का मिला गौरव-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 2
देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?