By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: कांग्रेस का उत्तराखंड दौरा सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति, 2027 में धामी सरकार बनाएगी हैट्रिक: महेंद्र भट्ट-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > कांग्रेस का उत्तराखंड दौरा सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति, 2027 में धामी सरकार बनाएगी हैट्रिक: महेंद्र भट्ट-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

कांग्रेस का उत्तराखंड दौरा सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति, 2027 में धामी सरकार बनाएगी हैट्रिक: महेंद्र भट्ट-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/07/11 at 12:21 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
6863cfec38c29 mahendra bhatt elected uttarakhand bjp president 01091118 16x9 1
SHARE

कांग्रेस का उत्तराखंड दौरा सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति, 2027 में धामी सरकार बनाएगी हैट्रिक: महेंद्र भट्ट-Newsnetra

देहरादून  भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के दौरों को राजनैतिक पाखंड बताते हुए, झूठ एवं भ्रम की राजनीति का नया एपिसोड कहा है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, विचारहीन और मुद्दाविहीन कांग्रेस की विश्वसनीयता जनता की नजरों में शून्य है, लिहाजा वेणुगोपाल, राहुल किसी के आने जाने से उनकी किस्मत नहीं बदलने वाली। वहीं अयोध्या बद्रीनाथ से जुड़े आरोपों पर स्पष्ट किया, कोई सनातन दोषी बचेगा नहीं। लेकिन जिन्हें राम और सनातन पर विश्वास नहीं, उनका आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहना हास्यास्पद। साथ ही नसीहत दी कि प्रदेश के विकास को नकार कर दिल्ली वाले कांग्रेसी अपने कार्यकर्ताओं को सपने तो दिखा सकते हैं लेकिन उनके बीच का गृहयुद्ध नहीं रोक सकते हैं

मीडिया द्वारा कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल के दौरे पर पूछे सवालों के जवाब में उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता जो भी उत्तराखंड में चुनावी वर्ष के दौरान आते हैं, चाहे वो राहुल गांधी हों, चाहे खड़गे हों, चाहे वेणुगोपाल हों, इनका दौरा केवल झूठे और भ्रम फैलाने वाले मुद्दों का सहारा लेकर ही रहता है। हर बार वही घिसे पिटे मुद्दे, जिस पर प्रदेश की जनता ने इन्हें बार-बार नजराकर इनके इन्हीं झूठे मुद्दों को बेनकाब किया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

​आज सिद्धांतविहीन, विचारविहीन, मुद्दाविहीन कांग्रेस पार्टी की विश्वसनीयता उत्तराखंड की जनता में समाप्त हो चुकी है। एक ही रणनीति विगत कई वर्षों से ये लोग अपना रहे हैं झूठ, भ्रम और अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह करना। हमेशा इनके द्वारा ऐसा प्रयास होता है और बार जनता की अदालत से पराजित किए जाते हैं।
​
उन्होंने कटाक्ष किया कि सच तो ये है कि अब ये नेता भी समझ गए हैं कि कांग्रेस की उत्तराखंड की उत्तराखंड में किस्मत बदलने वाली नहीं है। साथ ही कहा कि एक सच ये भी है कि इनके नेताओं का दौरा कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी पर पर्दा डालने का प्रयास होता है। जिसमें ये सरकार कर झूठे आरोप लगाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिन में सपने दिखाते हैं और जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं

वहीं प्रदेश सरकार पर लगाए आरोपों पर पलटवार कर कहा कि हमारी सरकार में जो भी कार्य होते हैं, वो विश्वसनीयता के आधार पर होते हैं। जो आरोप आस्था और विश्वास को लेकर लगाए गए हैं उसमें अपराधी जेलों के अंदर हैं, चाहे वो अयोध्या के अपराधी हों, चाहे बद्रीनाथ के। जांच जारी है और जो भी अधिकारी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, प्रथम दृष्टया, उस पर निलंबन की कार्रवाई होगी और आगे कानूनसम्मत कठोर कार्रवाई होगी। जनता का भाजपा पर विश्वास है, इसलिए हम जिस काम को भी करते हैं, वो प्रदेश और देश हित में होता है। जनता जानती है कि भाजपा की सरकार में कोई भी ऐसा निर्णय जो जनता के अहित में हो, कभी हो नहीं सकता है। उन्होंने चंदे को लेकर कांग्रेस के आरोपों को उसके स्वभाव के विपरीत बताते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए मन्दिर से जुड़े विषय राजनैतिक हैं, लेकिन भाजपा के लिए यह आस्था का प्रश्न है और आस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नही हो सकता। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे राज्य विकास के नये आयाम गढ़ रहा है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड मे जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य हो रहा है।कांग्रेस इस घटना को राजनैतिक चश्मे और स्वभाव के विपरीत देख रही है, जबकि भाजपा राम मन्दिर को स्वाभिमान की पुनर्स्थापना के रूप मे देखती है। राम के अस्तित्व पर सवाल उठाकर कुतर्क करने वाली कांग्रेस का बदला स्वरूप हैरान करने वाला नही है, क्योकि वह मन्दिर का विषय उसके लिए राजनैतिक है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामले मे सरकार की ओर से कोई कोताही नही बरती गयी है और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने का कार्य जारी है। वही समय पर पारदर्शी तरीके से परीक्षाएं संचालित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि रोजगार को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल अद्वितीय है। सरकारी और गैर सरकारी रोजगार मे आंकड़े गवाह है कि युवा, महिला और स्वरोजगार से आम जन संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि राज्य मे ट्रांसफर नियमावली के अनुसार होते है, जबकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों मे ट्रांसफर पोस्टिंग तथा रोजगार इंडस्ट्री बन चुका था। धामी सरकार मे हुआ विकास आज दूसरे राज्य भी उदाहरण के रूप मे लेते हैं। वही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति नजीर बनी है। ईडी जांच से महज वही व्यक्ति प्रभावित होता है जो कि भ्रष्टाचार मे लिप्त हो और उसको सरंक्षण नही दिया जाना चाहिए।

साथ ही तंज कसा कि कांग्रेस सत्ता मे लौटने के लिए छटपटा रही है और इसके लिए दुष्प्रचार जैसे साधन चुन रही है। चुनाव के वक्त वह जनता के पास जाकर घोषणा पत्र के तथ्य जुटाने की बात कह रही है, लेकिन उसके झूठ का पर्दाफाश हो चुका है। जब वह भ्रष्टाचार मे पकड़ी गयी तो उससे पहले भी जनता के बीच जाकर उसने घोषणा पत्र के लिए विचार जुटाए और सत्ता मिलते ही वादाखिलाफी कर मनमानी पर उतारू हो गयी। अस्तित्व का संकट भांपकर वह फिर जनता के बीच जाने की नौटंकी कर रही है, लेकिन जनता उसे कभी माफ नही करेगी, क्योंकि जनता को भाजपा पर भरोसा है और निश्चित रूप से 2027 मे धामी सरकार हैट्रिक बनाने जा रही है।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra

सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: 2027 में धामी सरकार बनाएगी हैट्रिक: महेंद्र भट्ट-Newsnetra, कांग्रेस का उत्तराखंड दौरा सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 5
सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह को दी विदाई, उत्तराखंड के विकास में योगदान को सराहा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 4
अंकिता भंडारी के माता-पिता ने दिल्ली में CBI अधिकारियों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3
ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस-SDRF का सर्च अभियान जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2 2
देहरादून IT पार्क में विवाद, बुजुर्ग ने युवक के पेट में मारा चाकू; अस्पताल में भर्ती-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?