सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा: हर्रावाला से 720 श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई विशेष ट्रेन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी-Newsnetra


देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन से आज सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा ट्रेन रवाना हो गई। सीएम धामी ने हर्रावाला स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बता दें कि उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत हर्रावाला से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम के लिए विशेष रेल यात्रा शुरू की। आज हर्रावाला रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई, जिसमें 720 श्रद्धालु यात्रा कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुबह का नाश्ता, दोपहर व रात्रि भोजन, पीने का पानी, चाय-कॉफी, शीतल पेय, छाछ और पैक्ड नारियल पानी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।




