चकराता वन प्रभाग के एसडीओ राजीव नयन नौटियाल गिरफ्तार, दूसरी पत्नी की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई-Newsnetra


लंबे समय से विवादों में रहे चकराता वन प्रभाग एसडीओ पर उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके आज पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
चकराता वन प्रभाग के चर्चित एसडीओ राजीव नयन नौटियाल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ उनकी दूसरी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया। इससे पहले वन विभाग ने भी राजीव नयन नौटियाल को निलंबित किया था, लेकिन बाद में उच्च न्यायालय ने उनके निलंबन पर रोक लगा दी थी। लंबे समय से विवादों में रहे एसडीओ की गिरफ्तारी के बाद यह मामला फिर सुर्खियों में आ गया





