देहरादून में गौ संरक्षण की मांग को लेकर सौंपा गया ज्ञापन, गौ मंत्रालय गठन सहित कई मांगें उठीं-Newsnetra
देहरादून, 27 जुलाई 2026। देहरादून के सुप्रसिद्ध भजन गायक एवं गौसेवक ब्रजेश शुक्ला के नेतृत्व में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट, देहरादून में महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड के नाम ज्ञापन सौंपा गया।






ज्ञापन के माध्यम से गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौ हत्या के आरोपियों के विरुद्ध गैर-जमानती गिरफ्तारी एवं कठोर दंड का प्रावधान किए जाने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही गौ पालन एवं गौ संरक्षण के लिए अलग से गौ मंत्रालय का गठन करने तथा गौ माता को राज्य माता एवं राज्याराध्य का दर्जा दिए जाने की भी मांग की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौसेवकों ने उपस्थित होकर गौ संरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं गौसेवक मनमोहन शर्मा, हरि किशन पेटवाल, गौसेविकाएँ भावना एवं रिया सहित अनेक गौ पुत्र एवं गौ पुत्रियाँ मौजूद रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान उपस्थित लोगों ने “जय गौ माता” तथा “गौ माता राष्ट्र माता” के उद्घोष लगाए और गौ संरक्षण से संबंधित मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।





