कांवड़ मेले की तैयारियां पूरी, पहली बार तैनात होंगे साइबर कमांडो; फर्जी और AI वीडियो पर रहेगी कड़ी नजर-Newsnetra
कांवड़ मेले को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस बार पहली बार कांवड़ मेले में साइबर कमांडो तैनात किए जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखेंगे। भ्रामक, फर्जी और एआई जनरेटेड वीडियो पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रा से अलग रखा जाएगा, जबकि डीजे वाहनों पर निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। मेले की सुरक्षा के लिए अन्य जनपदों से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए दोनों अधिकारियों ने प्रशासन और पुलिस की तैयारियों की जानकारी दी





