मसूरी में मूसलाधार बारिश के बाद भट्टा फॉल का रौद्र रूप, अचानक बढ़ा जलस्तर, देखें डराने वाला नज़ारा-Newsnetra
पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भट्टा फॉल का जलस्तर अचानक बढ़ गया। झरने में तेज बहाव के साथ पानी अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया, जिससे मौके पर मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो अपने कैमरे में कैद किया ।
स्थानीय निवासी आशीष पंवार ने बताया कि लगातार भारी बारिश होने पर भट्टा फॉल का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए ऐसे समय में पर्यटकों को झरने के किनारे जाने से बचना चाहिए। उन्होने कहा कि फॉल में भारी मात्रा में पानी बढ़ गया। हालांकि फॉल में पानी बढ़ने के दौरान आसपास कोई पर्यटक मौजूद नही था।
बता दें कि मसूरी में शुक्रवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बाद दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर का तापमान गिर गया और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा





