भारी बारिश के अलर्ट के चलते, देहरादून में 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद-Newsnetra
मौसम विभाग, देहरादून द्वारा जिले में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार, 6 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें तथा मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
लगातार हो रही बारिश और संभावित भारी वर्षा को देखते हुए नागरिकों से भी सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।





