हरिद्वार में गंगा में डूबे मुरादाबाद-बुलंदशहर के दो यात्री, तलाश जारी; 10 शिवभक्तों को बचाया गया-Newsnetra
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान मुरादाबाद निवासी पंकज और बुलंदशहर निवासी आनंद कश्यप गंगा में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने दोनों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
वहीं, गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में चलाए जा रहे बचाव अभियान के दौरान जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने करीब 10 शिवभक्तों को डूबने से बचाया। टीमों द्वारा लगातार गंगा में निगरानी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।





