By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: ‘जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला’, SIR अभियान में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > ‘जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला’, SIR अभियान में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

‘जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला’, SIR अभियान में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/11 at 10:00 AM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20260811 WA0056
SHARE

‘जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला’, SIR अभियान में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक-Newsnetra

जनपद में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को पारदर्शी, सर्वस्पर्शी एवं जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान के तहत आज जनपद मुख्यालय स्थित ऋषिराम शिक्षण संस्थान में विशेष मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा विद्यार्थियों को Electoral Literacy Messenger (निर्वाचन साक्षरता दूत) की भूमिका के संबंध में ब्रीफ किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे अपने परिवार, अभिभावकों एवं आस-पड़ोस के लोगों तक मतदाता सूची से संबंधित सही और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20260811 WA0060 IMG 20260811 WA0062 IMG 20260811 WA0061

कार्यक्रम में SIR की प्रक्रिया के संबंध में भी विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि 14 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। सभी बच्चे और नागरिक अपने परिवार के सदस्यों के नाम एवं विवरणों को मतदाता सूची में ऑनलाइन अथवा निर्धारित ऑफलाइन माध्यम से जांच सकते हैं। यदि किसी व्यक्ति को अपने या अपने परिवार के किसी सदस्य के नाम, आयु, पते, संबंधी के नाम अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की विसंगति दिखाई देती है, तो उसे निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक सुधार/दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को SIR के निर्धारित शेड्यूल के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि नोटिस चरण के दौरान आम नागरिकों की शंकाओं एवं भ्रांतियों के समाधान के लिए जिलेभर में “SIR शंका-समाधान-संवाद” गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (AERO), स्वीप टीम तथा निर्वाचन तंत्र से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक आमजन तक पहुंचकर SIR से संबंधित प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विशेष रूप से यह संदेश दिया गया कि मतदाता सूची की जांच केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार और प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को बताया गया कि वे स्वयं भी निर्वाचन साक्षरता के दूत बनकर अपने परिवार और समुदाय में मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचा सकते हैं। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें अपने परिवार एवं समाज में निर्वाचन संबंधी सही जानकारी के प्रसार का माध्यम बनाना है।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवारों तक SIR से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाएं और अपने अभिभावकों को मतदाता सूची में दर्ज विवरणों की जांच करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है तथा निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा हर स्तर पर आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, प्रधानाचार्य ऋषिराम शिक्षण संस्थान एस.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी और अध्यापक उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra

उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra

मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: "An informed voter is the cornerstone of a strong democracy": Students sensitized during the SIR campaign – Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 1
रेखा आर्य से सहानुभूति, लेकिन ₹210 करोड़ की कथित बेनामी संपत्ति पर जवाब दें: गणेश गोदियाल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल
उत्तराखंड में धान खरीद को लेकर किसानों का गुस्सा फूटा, ओलावृष्टि पर मुआवजा दोगुना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 3 1
मसूरी मालरोड पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रतिबंधित समय में वाहनों की एंट्री पर लगेगी लगाम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 17, 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026
Aaj ka Rashifal 17 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 17, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 7
सीएम धामी का बड़ा फैसला, शहरी निकायों को ₹328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 6
उत्तराखंड में रोजगारपरक कौशल विकास पर जोर, हर जिले का स्किल डेवलपमेंट प्लान होगा तैयार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 16, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?