पौड़ी के लाल अशोक सजवाण को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, देशसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला ‘मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’-Newsnetra
पौड़ी गढ़वाल जनपद के विकासखंड कल्जीखाल स्थित चुरेर गांव के निवासी एवं वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), गृह मंत्रालय में कमांडेंट के पद पर कार्यरत श्री अशोक सजवाण को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा “मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस” (उत्कृष्ट सेवा पदक) से सम्मानित किया गया है।
श्री सजवाण ने अपनी उच्च शिक्षा डीबीएस कॉलेज, देहरादून से प्राप्त की। वर्ष 2002 में उन्होंने सशस्त्र सीमा बल में सहायक कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं। पिछले दो दशकों से अधिक समय से वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ देश की सेवा कर रहे हैं
यह सम्मान न केवल श्री अशोक सजवाण की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उनके माता पिता,परिवारजनों और चुरेर गांव, विकासखंड कल्जीखाल और पूरे पौड़ी गढ़वाल जनपद के लिए भी गर्व का विषय है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, शुभचिंतकों और परिचितों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं





