रुड़की में सनसनीखेज वारदात: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; एक युवक गंभीर घायल-Newsnetra
रुड़की में पनियाला रोड पर देर शाम एक युवक ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह बताया जा रहा है
एसपी देहात के अनुसार, भाई ने दो बहनों को गोली मारी, जिसमें दोनों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी भाई पहले रुड़की में प्रीत विहार स्थित अपनी बहन संगीता के घर पहुंचा और उसको गोली मारी। इसके बाद वह दूसरी बहन पुष्पा जो आज़ाद नगर में रहती है उसे गोली मारी। इस दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसके साथ ही पुष्पा के साथ रह रहे एक व्यक्ति संदीप पर भी आरोपी युवक ने गोली चलाई। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया।





