By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: पौराणिक परंपरा और पर्यटन का संगम बना “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026”: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया प्रतिभाग-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > पौराणिक परंपरा और पर्यटन का संगम बना “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026”: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया प्रतिभाग-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीतीसामाजिक

पौराणिक परंपरा और पर्यटन का संगम बना “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026”: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया प्रतिभाग-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/26 at 10:19 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
66b41cb0 01c9 4d38 93ed 8fc3f71c5f03 1
SHARE

पौराणिक परंपरा और पर्यटन का संगम बना “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026”: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया प्रतिभाग-Newsnetra

उत्तरकाशी। नाल्डकठूड़ क्षेत्र के स्याबा गांव में आयोजित “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026” के उद्घाटन दिवस पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने प्रतिभाग कर समस्त ग्रामवासियों एवं मेला समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि जौराई बुग्याल अपने नैसर्गिक सौंदर्य, शांत वातावरण और मनमोहक पर्वतीय वादियों के लिए अपने आप में एक रमणीक एवं आकर्षक पर्यटन क्षेत्र है। प्रतिवर्ष देश-विदेश से पर्यटक यहां की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचते हैं। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र के प्रचार-प्रसार, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के उद्देश्य से आयोजित यह पर्यटन मेला निश्चित रूप से एक सराहनीय और सार्थक पहल है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
4de6a179 bcc3 4692 b067 172af1cdca8c
b1acbf28 53f5 455c 8bfb f25f079dbbc7
d8e07be1 0aa8 4fbc 9e70 c01db34ec6a5
824cfeac 6740 494d 8b7c 7fff746f9ae2
cc9db7fc 6064 40d3 8a01 4df5afae5294
d7727274 f5e0 4389 a471 d4624651be3b
c5d66774 cb49 4bee 9eef 7057fa42c31a
6bfab15a c7e7 43d6 a82d af0bcbc3233f
66b41cb0 01c9 4d38 93ed 8fc3f71c5f03
416cb3e6 d0c5 4661 89a3 3c7c6d28380b

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर पहचान मिलती है, बल्कि स्थानीय युवाओं, महिला समूहों, ग्रामीणों एवं छोटे व्यवसायियों को भी अपनी प्रतिभा और स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। सामूहिक प्रयासों से बेलक जौराई बुग्याल को उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में नई पहचान दिलाई जा सकती है।

पूर्व विधायक ने स्याबा गांव एवं बेलक जौराई पर्यटन समिति को इस सुंदर एवं सार्थक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा जिस आत्मीयता एवं उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने आयोजकों एवं ग्रामीणों के आत्मीय स्वागत और सम्मान के लिए हृदय से आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने सफल आयोजन एवं आतिथ्य-सत्कार के लिए ग्राम प्रधान श्री प्रद्युमन सिंह चौहान, बेलक जौराई पर्यटन समिति के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती अंजली पंवार, युवा मंगल दल अध्यक्ष श्री धनवीर सिंह राणा, महिला मंगल दल की बहनों एवं समस्त स्याबा गांव के ग्रामीणों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेन्द्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी श्रीमती ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुंडा श्री राजदीप परमार, ज्येष्ठ प्रमुख श्रीमती मीरा देवी एवं श्री कमलेश, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती विनीता रावत एवं श्री जगमोहन रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्री चन्दन पंवार, भेषज संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री कलम सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति राणा एवं श्री राजेंद्र राजू राणा, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्री रमेश नेगी, मंडल महामंत्री श्री विनोद रावत सहित विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, युवा साथी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026 स्थानीय संस्कृति, प्रकृति और सामुदायिक सहभागिता का सुंदर संगम बनकर क्षेत्र में पर्यटन विकास की नई संभावनाओं को दिशा देने वाला आयोजन साबित होगा।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra

मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra

नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra

देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 44
जलवायु परिवर्तन से हिमालय को बढ़ते खतरे, AI से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई दिशा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा October 15, 2026
Untitled design 43
मेडिकल कॉलेज, नशे पर प्रतिबंध और जनसमस्याएं: CM धामी ने दिए अहम बयान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 42
नशामुक्त भविष्य के निर्माण में आगे आएं युवा, जिलाधिकारी ने किया आह्वान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 15, 2026
Untitled design 41
देहरादून में राशन की दुकानों पर प्रशासन सख्त, खाद्यान्न की गुणवत्ता जांचेंगे अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 15, 2026
Untitled design 40
मुख्यमंत्री धामी से EEPC चेयरमैन पंकज चड्ढा की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार पर मंथन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
Aaj ka Rashifal 15 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?